श्री अनुराग ठाकुर ने एनिमेटेड सीरीज़ ‘कृष, ट्रिश और बाल्टिबॉय – भारत हैं हम’ का ट्रेलर लॉन्च किया।

😊 Please Share This News 😊
|





‘केटीबी-भारत हैं हम’ के बारे में जानकारी सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने भारत के बच्चों में हमारे गौरवशाली स्वतंत्रता संग्राम और देश भर के उन असंख्य नायकों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक अभियान शुरू करने का निर्णय लिया, जिन्होंने हमारे देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है।प्रत्येक एपिसोड में लोकप्रिय पात्र कृष, ट्रिश और बाल्टिबॉय (केटीबी) होंगे, जो प्रशंसित केटीबी मूवी सीरीज़ से पहले से ही काफी लोकप्रिय है, इन गुमनाम नायकों की कहानियों को उजागर करने वाले संवाद शुरू करेंगे।भारत के स्वतंत्रता संघर्ष की विविधता को अपनाते हुए यह श्रृंखला विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरेगी, जिसमें हिमाचल प्रदेश, बंगाल, पंजाब, केरल और उससे आगे के स्वतंत्रता सेनानियों को शामिल किया जाएगा। केन्द्रीय संचार ब्यूरो और ग्राफिटी स्टूडियो द्वारा निर्मित यह सीरीज़ विश्वास और एकता की एक टेपेस्ट्री है जो धार्मिक बाधाओं को पार करते हुए देश के विश्वास और मान्यताओं को एकजुट करती है।रानी अब्बक्का, तिलका मांझी, तिरोत सिंह, पीर अली, तात्या टोपे, कोतवाल धन सिंह, कुँवर सिंह (80 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी), रानी चेन्नम्मा, टिकेंद्र जीत सिंह और अन्य ऐसी ही अनगिनत शहीद वीर हस्तियों को इस एनिमेटेड उत्कृष्ट कृति के माध्यम से इतिहास में अपना उचित स्थान मिलेंगा।इस सीरीज़ का प्रतिभाशाली मुंजाल श्रॉफ और तिलक शेट्टी ने निर्माण किया, जिसके सीज़न-1 में 26 मनोरम एपिसोड शामिल होंगे और प्रत्येक एपिसोड में 11 मिनट की एनिमेटेड कहानी होगी।
इस सीरीज़ का निर्माण निम्नलिखित 12 भाषाओं में किया जा रहा है :हिन्दी (मास्टर), तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, मराठी, गुजराती, पंजाबी, बंगाली, असमिया, उड़िया और अंग्रेजी।
इस सीरीज़ को निम्नलिखित अंतर्राष्ट्रीय भाषाओं में भी डब किया जाएगा :
फ़्रेंच, स्पैनिश, रूसी, अरबी, चीनी, जापानी और कोरियाई।
चैनल | सीजन | प्रसारण शुरू | प्रसारण समापन |
दूरदर्शन | सीज़न 1 | रविवार, 15 अक्टूबर 2023 | रविवार, 7 जनवरी 2024 |
सीज़न 2 | रविवार, 28 जनवरी 2024 | रविवार, 21 अप्रैल 2024 |
ओटीटी पर, यह सीरीज़ एक ऐतिहासिक लॉन्च का गवाह बनेगी, क्योंकि पहली बार एक सीरीज़ दो सबसे बड़े ओटीटी प्लेटफार्मों- नेटफ्लिक्स और अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर समानांतर रूप से लॉन्च की जाएगी, और इसे विश्व स्तर पर 12 भारतीय और 7 अंतर्राष्ट्रीय भाषाओं में रिलीज़ किया जाएगा।
प्लैटफ़ॉर्म | सीजन | लॉन्च की तारीख | क्षेत्र |
नेटफ्लिक्स | सीज़न 1 | रविवार, 15 अक्टूबर 2023 | विश्व भर |
सीज़न 2 | रविवार 28 जनवरी 2024 | ||
अमेज़न प्राइम वीडियो |
सीज़न 1 | रविवार 15 अक्टूबर 2023 | विश्व भर |
सीज़न 2 | रविवार 28 जनवरी 2024 |

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
