नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ‘मिट्टी को नमन, वीरों का वंदन’ राष्ट्रीयता के भावों से जन-मन को भरने वाली अभिनव पहल है-राज्यपाल श्री कलराज मिश्र। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

‘मिट्टी को नमन, वीरों का वंदन’ राष्ट्रीयता के भावों से जन-मन को भरने वाली अभिनव पहल है-राज्यपाल श्री कलराज मिश्र।

😊 Please Share This News 😊

जयपुर।राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने नेहरू युवा केन्द्र संगठन व भारतीय डाक विभाग द्वारा आयोजित ‘मेरी माटी, मेरा देश’ समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि ‘मिट्टी को नमन, वीरों का वंदन’ राष्ट्रीयता के भावों से जन-मन को भरने वाली अभिनव पहल है। उन्होंने इस अवसर पर अमृत कलशों को दिल्ली भेजे जाने की शुरुआत की।श्री मिश्र ने अभियान के दूसरे चरण के तहत लगभग 45 हज़ार गांवों से होती हुई ब्लॉक एवं ज़िला स्तर पर ‘अमृत कलश’ यात्रा के जयपुर पहुंचने पर इससे जुड़े सभी लोगों का स्वागत और अभिनंदन कर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ‘मेरी माटी, मेरा देश’अभियान नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति है।श्री मिश्र ने राजस्थान के प्रत्येक गांव से मिट्टी को कलश में एकत्रित कर राजधानी दिल्ली में बनाई जा रही अमृत वाटिका तक पहुंचाने को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे राजस्थान की संस्कृति की सुगंध और यहां का गौरव राष्ट्र धरोहर में सदा समाया रहेगा।श्री मिश्र ने राज्य में स्मारक स्वरूप 11814 ‘शिलाफलकम’ के निर्माण व शहीदों के नाम अंकन कार्य के साथ  अमृत महोत्सव पर देश की एकता और अखंडता के साथ संस्कृति का गौरव अनुभव कराने से जुड़े ‘मेरी माटी, मेरा देश’ अभियान के ज़रिए वीरों को सम्मान प्रदान करने के प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया।इस अवसर पर श्री मिश्र ने संविधान की उद्देशिका का वाचन करवाया और संविधान प्रदत्त मूल कर्तव्य पढ़े।समारोह में मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने ‘मेरी माटी, मेरा देश’अभियान के प्रथम चरण में ‘शिलाफलकम’ निर्माण व वीरों के सम्मान के साथ अमृत वाटिकाओं में पौधारोपण के बारे में जानकारी दी।इस अवसर पर राजस्थान परिमंडल की मुख्य पोस्टमास्टर जनरल श्रीमती मंजू कुमार ने बताया कि अभियान के तहत राजस्थान के प्रत्येक गांव से मिट्टी को कलश में एकत्रित कर नई दिल्ली में बनाई जा रही अमृत वाटिका तक पहुंचाने का कार्य डाक विभाग एवं अन्य संस्थानों द्वारा किया जा रहा है।समारोह में नेहरू युवा केन्द्र संगठन के निदेशक श्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि ‘मेरी माटी,मेरा देश’के दूसरे चरण के अंतर्गत ब्लॉक और गांव-गांव से एकत्रित मिट्टी जयपुर से 352 अमृत कलश में नई दिल्ली के कर्तव्य पथ स्थित अमृत वाटिका हेतु भेजी जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!