जल दिवाली – “महिलाओं के लिए पानी, पानी के लिए महिलाएं अभियान” शुरू किया गया।
|
😊 Please Share This News 😊
|

इस अभियान का उद्देश्य पारंपरिक रूप से पुरुषों के प्रभुत्व वाले क्षेत्रों में समावेशिता और विविधता को बढ़ावा देकर लैंगिक समानता के मुद्दों को हल करना है।”महिलाओं के लिए जल, जल के लिए महिलाएं अभियान”, ‘’जल दिवाली” के पहले चरण में राष्ट्रव्यापी रूप से 15,000 से अधिक स्वयं सहायता समूह महिलाओं की अपेक्षित भागीदारी के साथ सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों (आदर्श आचार संहिता के तहत 5 राज्यों को छोड़कर) की भागीदारी रहेगी। इस अभियान के प्रमुख क्षेत्र इस प्रकार हैं :- महिलाओं को जल उपचार संयंत्रों और जल परीक्षण सुविधाओं की कार्यप्रणाली से परिचित कराना
- महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित स्मृति चिन्हों और वस्तुओं के माध्यम से महिलाओं की समावेशिता और भागीदारी को बढ़ावा देना
- महिलाओं को अमृत योजना और जल बुनियादी ढांचे के बारे में जानकारी देना और शिक्षित करना
इस अभियान के अपेक्षित परिणामों में जल उपचार के बारे में जागरूकता और जानकारी में वृद्धि करना, स्वामित्व और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ाना, समावेशिता को बढ़ावा देना, स्वयं सहायता समूहों का सशक्तिकरण, सकारात्मक सामुदायिक प्रभाव और भविष्य की पहल के लिए मॉडल शामिल हैं।‘अमृत’ (एएमआरयूटी) और एनयूएलएम से राज्य और शहर के अधिकारी डब्ल्यूटीपी की पहचान करके इन यात्राओं को सुविधाजनक बनाएंगे। आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने सभी राज्य और शहर के अधिकारियों से इस पहल में सक्रिय रूप से भाग लेने और इसका समर्थन करने का आह्वान किया है। यह पहल ‘अमृत’ के तहत जल बुनियादी ढांचे के महत्वपूर्ण क्षेत्र में महिलाओं को शामिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
