नए मुख्य सूचना आयुक्त श्री हीरालाल सामरिया ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की।
|
😊 Please Share This News 😊
|

2022-23 में कुल 19,018 अपील, 2021-22 में कुल 19,604 अपील और 2020-21 में कुल 19,183 आरटीआई अपील दर्ज की गई थीं। 2022-23 में निपटाई गई आरटीआई अपीलों का आंकड़ा 29,210 था; 2021-22 में 28,793 अपील का निपटारा किया गया और 2020-21 में कुल 17,017 अपीलों का निपटारा किया गया। आंकड़ों में संबंधित वर्ष के दौरान निपटाए गए लंबित आरटीआई अपीलों का बैकलॉग भी शामिल है।डॉ. जितेन्द्र सिंह ने आरटीआई के अध्ययन, विश्लेषण और पैटर्न के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करने और आरटीआई आवेदकों की साख की जांच करने वाला पहला सरकारी निकाय होने के लिए मुख्य सूचना आयोग के कार्यालय की सराहना की।मुख्य सूचना आयुक्त ने डॉ. जितेन्द्र सिंह को आरटीआई अपीलों की सुनवाई और निपटान के लिए सीआईसी के कार्यालय में शुरू किए गए हाइब्रिड मोड – फिजिकल सह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से भी अवगत कराया।
डॉ. जितेंद्र सिंह ने मुख्य सूचना आयुक्त श्री सामरिया से कहा कि वे इस वर्ष के अंत तक राज्य सूचना आयोगों से भी हाइब्रिड मोड शुरू करने का आग्रह करें।आयोग ने वर्ष 2020-21 में 4,783, वर्ष 2021-22 में 7,514 और 2022-23 के दौरान 11,090 वर्चुअल कॉन्फ्रेंस आयोजित कीं। ऐसे सुधारों के साथ अपीलों और शिकायतों की लंबित स्थिति में सुधार आया। ये शिकायतें वर्ष 2020-21 में 38,116 से उत्तरोत्तर कम होकर 2021-22 में 29,213 और वर्ष 2022-23 में रिकॉर्ड निचले स्तर 19,233 पर आ गई।केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के दौरान दिन या रात के किसी भी समय और देश या विदेश के किसी भी हिस्से से आरटीआई आवेदनों की ई-फाइलिंग के लिए 24 घंटे की पोर्टल सेवा शुरू की गई थी। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के दौरान केंद्रीय सूचना आयुक्त का कार्यालय अपने विशेष कार्यालय परिसर में स्थानांतरित कर दिया गया था।डॉ. जितेंद्र सिंह ने दोहराया कि सरकार के कामकाज में पारदर्शिता और नागरिक भागीदारी के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण पर खरा उतरने के लिए केंद्रीय सूचना आयोग की भूमिका महत्वपूर्ण है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
