राजनयिक सम्बन्ध पर नेपाल राष्ट्रपति पोडेल का G-22 समरसता अवार्ड 28 दिसम्बर को नेपाल में।
|
😊 Please Share This News 😊
|

काठमाण्डौ/दिल्ली, राजनयिक सम्बन्ध वियना अभिषरण पर विश्व बन्धुत्व एकामहे के लिए समरसता, वसुधैव कुटुम्बकम्, ग्लोबल विल्लेज, भारत-नेपाल की वैदिक कालीन संस्कृति का पुर्नउत्थान, सत्यम् शिवम् सुन्दरम, अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच की कार्ययोजना को मूर्त रूप, कार्य निष्पादन में अपना नैतिक समर्थन मंच को प्रदान करने पर काठमाण्डौ नेपाल में दिनांक 28 दिसम्बर 2023 को अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा आयोजित G-22 समरसता सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन में 22 राष्ट्रो के राष्ट्र ध्वजो के सानिध्य में महामहिम राष्ट्रपति नेपाल सम्मानीय श्री रामचन्द्र पोडेल का G-22 समरसता अवार्ड से अभिनन्दन किया जायेगा। अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच के मुख्य सलाहकार एंव ईस्ट वेस्ट लॉ फर्म नेपाल के अधिवक्ता कुलदीप प्रसाद शर्मा एडवोकेट ने बताया कि G-22 समरसता सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन महामहिम प्रथम उपराष्ट्रपति नेपाल, न्यायमूर्ति परमानन्द झा, पूर्व न्यायाधीश नेपाल सर्वोच्च न्यायालय काठमाण्डौ के सानिध्य में प्रथम आयोजन 22 राष्ट्रो के नैतिक समर्थन पर विश्व शान्ति एंव सामाजिक समरसता के लिए विश्व में नवोदित धर्म निरपेक्ष गणतंत्र राष्ट्र नेपाल में आयोजित किया जा रहा है।
सम्मेलन में भारतीय नागरिकों का शिष्टमण्डल सदस्य भारत की शक्ति, प्रतिष्ठा, पंचशील सिद्धान्त, भारत-नेपाल की वैदिक कालीन संस्कृति का पूर्न उत्थान हो भारत पुनः वैदिक कालीन जगत गुरू के आसन पर पद् स्थापित हो, भारत को संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद् में विटो पावर के साथ स्थाई सदस्यता दिलवाने के उद्देश्य से सदस्य राष्ट्रो का नैतिक समर्थन की आशा में प्ररेरित अभियान पर विचार प्रस्तुतीकरण करेंगे। सम्मेलन विश्व शान्ति स्थापना हेतु मानवीय एकता के लिए विश्व बन्धुत्व की भावना से सांस्कृतिक समन्वय के माध्यम से मित्रवत रूप में पारस्परिक सम्बन्धों द्वारा समरसता की सरिता का प्रवाह करेगे। G-22 समरसता सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन के प्रेरणा स्रोत डॉ. विष्णु हरि नेपाल पूर्व राजदूत जापान, नेपाल सरकार, श्यामानन्द सुमन पूर्व राजदूत कतर, नेपाल सरकार, न्यायमूर्ति गिरिश चन्द्र पूर्व न्यायाधीश, नेपाल सर्वोच्च न्यायालय, डॉ. शिवमाया तुम्बाडफे, पूर्व कानून मंत्री, प्रथम महिला उपाध्यक्ष, लोकसभा नेपाल, प्रथम अध्यक्ष लोकसभा नेपाल श्री दमन नाथ ढुगाना द्वारा कर्मस्थली से विकास तक सेवा कार्यो का अवलोकन कर अनवरत परिश्रम पर महामहिम राष्ट्रपति सम्मानीय राम चन्द्र पोडेल, नेपाल सरकार का G-22 समरसता अवार्ड का प्रथम सम्मान के लिए चयन किया गया है।
अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच नेपाल की स्वागत समिति सदस्य गुरू लामा घ्याचो रिम्पोछे, श्री सैमउल बरण शाह, वीरेन्द्र आचार्य, श्रीमती रश्मि शाक्य, टंकनाथ पोडेल, विनोद अग्रवाल, माता सरस्वती, सलाहकार बोर्ड सदस्य नेपाल महामहिम राष्ट्रपति महोदय को आमंत्रण देंगे। सम्मेलन में 22 राष्ट्रों भारत नेपाल भूटान अफगानिस्तान, अल्जीरिया, एंगोला, आस्ट्रिया, क्रोरिया, फिनलैण्ड, फिन्नीश, जर्मन, ईराक, इजराईल, मैकडोनिया, मोरक्को, नीदरलैण्ड, नाईजीरिया, नार्वेजियन, रोमानिया, रायल डेनिश, तुनिशियॉ आदि के प्रतिनिधि सम्मलित होंगे, विभिन्न राष्ट्रो के छात्र/छात्राये सम्मेलन में पहुचेंगे, सम्मेलन में 101 साधु सन्तों, पुजारियो, हिन्दु, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई के महननीय एंव प्रबुद्ध व्यक्तियो को मंच द्वारा आमंन्त्रित किया गया है। महामहिम राष्ट्रपति महोदय श्रीमान रामचन्द्र पोडेल नेपाल सरकार द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच का अमृत संदेश पूरे विश्व के लिए वर्ष 2019 में प्रदान किया था।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
