माननीय मुख्यमंत्री को “हलाल प्रोडक्ट” को लेकर व्यापारियों के उत्पीड़न के संबंध में ज्ञापन सौंपा।
|
😊 Please Share This News 😊
|

कानपुर नगर। कुछ दिन पूर्व आपकी सरकार द्वारा प्रदेश में बेचे जा रहे “हलाल सर्टिफाइड” उत्पादों की बिक्री को प्रतिबंधित करने के उद्देश्य से आदेश जारी किया गया है।कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) और उत्तरप्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, कानपुर महानगर आपकी सरकार द्वारा लिए गए इस निर्णय का स्वागत करता है।चूँकि इन उत्पाद को बनाने अथवा उनके पैक करने में व्यापारियों का कोई हस्तक्षेप नहीं होता है ना ही उसे इस बात का ज्ञान है कि किन उत्पादों को वास्तविक रूप में “हलाल सर्टिफाइड” होना चाहिए।व्यापारी को इस बात का ज्ञान भी नहीं है कि वास्तव में “हलाल सर्टिफिकेट” दिए जाने हेतु देश में कोई संस्था अधिकृत है भी या नहीं।किन्तु सरकार के आदेश के उपरांत बाजारों में की जा रही कार्यवाही को लेकर प्रदेश के व्यापारियों में भय व्याप्त हो रहा है।प्रशासन द्वारा किये जा रहे कार्यवाही से व्यापारी उत्पीडित हो रहा है, *कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) और उत्तरप्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, कानपुर महानगर अपने व्यापारियों के हितों को लेकर चिंतित भी है।कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) और उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल (UPAVM)* समस्त व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए आपसे विनम्र अनुरोध करता है कि जिस प्रकार पूर्व में “मैगी ” नूडल्स की बिक्री को प्रतिबंधित करते हुए समस्त उत्पाद को नियत समय के अंदर बाज़ार से उठाने का आदेश दिया गया था,
उसी प्रकार “हलाल सर्टिफाइड” उत्पादों को भी एक नियत समय सीमा के अंदर बाजार से उठाने का समय कंपनियों को दिया जाए।आपके इस आदेश से छोटे व्यापारी अपना माल निर्माता कंपनी और उसके वितरकों को वापिस कर सकेंगे और उनको किसी भी प्रकार की आर्थिक छति नहीं होगी। हम आपसे यह भी अनुरोध करते हैं कि व्यापारी पर कार्यवाही उसी अवस्था में की जाए जब उत्पाद उसकी दूकान में आलमारी पर बिक्री हेतु रखा हो, उसके गोदाम अथवा किसी गत्ते में रखे माल को बिक्री के लिए र माना जाए।
उत्तर प्रदेश के समस्त व्यापारी आपसे आशा करते हैं कि उत्तर प्रदेश में आपके नेतृत्व में विकास की जो गंगा बह रही है उसमें व्यापारी के योगदान को ध्यान में रखते हुए, इस सम्बन्ध में यथा शीग्र निर्देश जारी कर व्यापारियों को राहत प्रदान करेंगे ।पंकज अरोड़ा,अशोक बाजपेई,मणीन्द्र सोनी,ओम प्रकाश निगम।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
