नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भजनलाल शर्मा के मुख्यमंत्री घोषणा पर प्रवासियों में खुशी की लहर । – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

भजनलाल शर्मा के मुख्यमंत्री घोषणा पर प्रवासियों में खुशी की लहर ।

😊 Please Share This News 😊

अहमदाबाद।भजनलाल शर्मा के मुख्यमंत्री बनने पर गुजराज युवा संघ ने खुशी मनाई ।अहमदाबाद के गुजराज युवा संघ ने खुशी मनाकर दी बधाइयाँ भजनलाल शर्मा ऐसे मुख्यमंत्री जो धरातल से आए है: भरतराज मंडवाड़ा।राजस्थान में संपन्न विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत हासिल किया। चुनाव परिणामों के बाद जनता में मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा के लिए 7 से 8 नाम चर्चा में चल रहे थे। ऐसे में राजस्थान तो क्या पूरे भारतभर में राजनीतिक विश्लेषकों में नाम की घोषणा के लिए काफी उत्सुकता बनी रही । जबकी चौकाने वाली बात तो तब हुई जब मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हुई तब चर्चा में रहे नामों में से किसी का नाम न होकर के किसी अन्य का नाम यानि भजनलाल शर्मा की घोषणा हुई तब सभी आश्चर्य में पड गए। गुजराज युवा संघ अहमदाबाद के संस्थापक अध्यक्ष भरतराज पुरोहित मंडवाड़ा ने बताया कि शर्मा एक ऐसा व्यक्तित्व है जो राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भाजपा संगठन में समर्पित होकर कई वर्षों तक काम किया है। उनके लम्बे राजनीतिक अनुभवों एवम् संगठन को मजबूती देने के लिए पहली बार विधानसभा पहुंचकर किसी विधायक को मुख्यमंत्री बनाकर भाजपा केन्द्रीय नेतृत्व ने सबको चौंका दिया। भरतराज बताते है कि भजनलाल शर्मा गुजराज युवा संघ से पिछले कई वर्षों से संपर्क में है और गुजराज संघ को समय-समय पर मार्गदर्शन भी देते रहे हैं। अहमदाबाद में संघ के बैनर तले ठीक पिछली होली महोत्सव पर 36 कौम के प्रवासी बंधुओं के होली स्नेह मिलन में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल के मुख्य अतिथि में भजनलाल शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच साझा किया था। बतौर राजस्थान भाजपा प्रदेश महामंत्री संघ के सदस्यों ने कहा कि शर्मा के मुख्यमंत्री बनने पर गुजराज युवा संघ को और सम्बलन व मार्गदर्शन मिलेगा । शर्मा के गुजराज युवा संघ से सम्बन्ध इतने करीब के है कि विधानसभा चुनाव में संघ के अध्यक्ष भरतराज मंडवाडा के साथ टीम उनके सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के लिए भी गये । इस अवसर पर गुजराज संघ के पदाधिकारियों सहित सदस्यों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर बधाइयाँ दी। उस समय अलिप्त रहे मोहन पुरोहित अशोक पुरोहित धनराज लोहार त्रिकमाराम पुरोहित विपुल ओझा तरुण पुरोहित दिलीप लोहार अर्जुन पुरोहित महेंद्र प्रजापत रमेश लोहार जयंतीलाल लोहार कमलेश लोहार !!

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!