नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट राज्य के उप मुख्यमंत्री श्रीमती दीया कुमारी और श्री प्रेमचंद बैरवा भी साथ रहे – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट राज्य के उप मुख्यमंत्री श्रीमती दीया कुमारी और श्री प्रेमचंद बैरवा भी साथ रहे

😊 Please Share This News 😊

जयपुर, 21 दिसम्बर। राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने गुरूवार को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से मुलाकात की। इस शिष्टाचार भेंट में उनके साथ राज्य के दोनो उप मुख्यमंत्री श्रीमती दीया कुमारी और श्री प्रेमचंद बैरवा भी साथ रहे।मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा की प्रधानमंत्री से मुलाकात उनके संसद भवन स्थित कार्यालय में हुई। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री को गुलदस्ते भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्रियों को अपनी शुभकामनाएं दी।इसके उपरांत मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा और उप मुख्यमंत्री श्रीमती दीया कुमारी ने केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के उपरांत प्रधानमंत्री और केन्द्रीय गृह मंत्री से यह उनकी प्रथम शिष्टाचार भेंट है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!