नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नांदिया ग्राम में साप्ताहिक स्वच्छता अभियान का किया शुभारंभ । – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

नांदिया ग्राम में साप्ताहिक स्वच्छता अभियान का किया शुभारंभ ।

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता के संदेश को सही अर्थ में सार्थक करने के स्थाई प्रयास के रूप में शनिवार से ग्राम पंचायत नांदिया में सरपंच हिंगलाज एम चारण के नेतृत्व में विद्यार्थियों, मनरेगा श्रमिक, सफाई कर्मी, सभी विभागीय कर्मियों एवं ग्रामवासियों ने मिलकर गांव को स्वच्छ रखने के  साप्ताहिक स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया।मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि गांव के मुख्य सड़क मार्ग, मार्केट व आवासीय क्षेत्र में एक रैली के रूप में संगीत के साथ सभी ने मिलकर स्वच्छता कार्य में स्वच्छ नांदिया का संदेश देते हुए मुख्य स्थानों पर कचरा पात्र लगाए । कचरे की छोटी ट्रॉलियां दी गई । वही ट्रैक्टर ट्रॉली में कचरा संग्रह कर एक स्थान पर कचरा संग्रह स्थान बनाकर इक्कठा किया गया।सरपंच चारण ने बताया कि मेरा गांव, मेरा देश, मेरा नांदिया, मेरा तीर्थ और हमारा गांव ही हमारा धाम है । इसे मूल वाक्य मानकर भगवान श्रीराम के वचन की जननी जन्मभूमि स्वर्ग से भी महान है को आदेश मानकर हमारी जन्मभूमि, हमारा नांदिया अगर यह हर दृष्टि से अच्छा हो तभी उसमें रहने वाले हम लोग अच्छे कहलाएंगे । हम उसी तर्ज पर काम कर रहे हैं । हमारा गांव आदर्श हो, सुरक्षित हो, विकसित हो, साफ-सुथरा, सुंदर हो, जो धार्मिक, आर्थिक, सामाजिक, शैक्षिक, राजनीतिक हर दृष्टि से आगे रहे। उसी कड़ी में हमारे इस तीर्थ को हमारी जन्मभूमि को साफ-सुथरा, स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है । इसलिए हमने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के आगे एकत्रित होकर स्वच्छता यात्रा प्रारंभ की । इसे शनिवार के रूप में साप्ताहिक किया । क्योंकि हर शनिवार को जो बच्चों का भी नो बेग डे होता है । इसलिए पढ़ाई भी प्रभावित नहीं हो । रैली के रूप में मुख्य गांव की परिक्रमा करते हुए सभी को अपने-अपने घरों के आगे स्वच्छता रखने का संदेश दिया । साथ ही स्वयं भी सभी ने स्वच्छता में सहयोग किया।

रैली आयोजित कर दिया संदेश-
सभी ग्रामवासी, हमारे विद्यालय के बच्चो के साथ शिक्षकगण, विभागीय कर्मचारी सहित स्वच्छता संदेश के साउंड के साथ रैली रूप में चलकर हरिजन सफाई कर्मी टीम के साथ मिलकर स्वच्छता कार्य किया । रैली में साथ चल रहे ट्रैक्टर ट्रॉली में कचरा एकत्रित किया गया । मनरेगा श्रमिको ने झाड़ी कटिंग, रेत पत्थर आदि सफाई एवं कचरा पात्र लगाने के कार्य में सहयोग किया। सभी स्थानों पर, सभी से इस स्वच्छता के कार्य में सहयोग करने का आग्रह के साथ इस साप्ताहिक महायज्ञ में आहुति देने आने सहित स्वयं को अपने-अपने स्थान को स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाया । इसे अपना फर्ज मानकर पालन करने का निवेदन किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!