मुख्यमंत्री ने 58वें पुलिस महानिदेशक- महानिरीक्षक सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली।
|
😊 Please Share This News 😊
|

|
😊 Please Share This News 😊
|
जयपुर, 22 दिसंबर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय पर जयपुर में 5 से 7 जनवरी तक होने वाले 58वें पुलिस महानिदेशक- महानिरीक्षक सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि अगले महीने आयोजित हो रहे इस सम्मेलन में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं गृह मंत्री श्री अमित शाह शिरकत करेंगे। साथ ही, केन्द्र सरकार के बड़े अधिकारियों सहित विभिन्न राज्यों के पुलिस महानिदेशक एवं वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि नई सरकार के गठन के बाद यह पहला बड़ा कार्यक्रम है। यह प्रदेश की छवि को और बेहतर बनाने का सुंदर अवसर है। सम्मेलन हेतु सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंध रखने के लिए अधिकारी अभी से कार्ययोजना बना ले एवं इसकी प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करे।
उन्होंने प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे सम्मेलन के लिए विभागों के बीच समन्वय स्थापित करे। व्यवस्थाओं को टेस्ट एवं चेक करे तथा कार्यक्रम से पहले रिहर्सल कर लें। उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूरी होनी चाहिए।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]