“उपभोक्ता की आवाज़” पुस्तक का किया विमोचन।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल।उपभोक्ता संरक्षण जन कल्याण समिति जालोर के तत्वाधान में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर “उपभोक्ता की आवाज” पुस्तक का विमोचन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप जिला कलेक्टर पंकज शर्मा ने अपने संबोधन में बताया कि उपभोक्ताओं को कानूनी जानकारी नहीं होने से आज भी उनका शोषण बाजारों में होता है । समिति के जिलाध्यक्ष नरेश सुखाड़िया ने बताया कि पुस्तक के प्रकाशन का उद्देश्य आम उपभोक्ताओं को सरल भाषा में कानूनी जानकारी उपलब्ध कराकर शोषण से मुक्त करना है।इस अवसर पर नागरिक कल्याण मंच के अध्यक्ष एवं संस्था के वरिष्ठ सलाहकार माणकमल भंडारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुमानसिंह राव, उपाध्यक्ष डॉ जे आर गेवा, शेखर व्यास सहित कई लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किये।कार्यक्रम के दौरान कानूनी सलाहकार किशोर फुलवारिया एडवोकेट, सचिव सुरेश अग्रवाल, दिनेश सोनी,
श्रवणसिंह राव, केवलाराम मेघवाल, उमेदसिंह राव, सुखराम प्रजापत कई सदस्य उपस्थित रहे ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
