चार अक्षर का नाम है मेरा – पत्रकार कहलाता हूं
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल । खबर रोज बनाता हूँ ! कलम और कैमरा से लोगों का हाल बताता हूँ ! गमगीन हूँ, हालात से लड़ता हूँ ! दोस्त कम और दुश्मन ज्यादा बनाता हूँ ! दो लफ्ज़ लिखकर दुनिया बदलने की कोशिश करता हूँ ! फिर भी लोगों की नज़र में खटकता हूँ ! शायद कुछ नही हूँ ! पर चार अक्षर का नाम हैं मेरा ! पत्रकार कहलाता हूँ !! न कलम बिकती हैं न कलमकार बिकता है ! खबरों के गुलदस्ते से अखबार बिकता है ! क्यो सोंच की तंग गलियों से निकलते नही ! शराफत के बाजार में हाल चाल बिकरता है ! दुनिया ने कभी पलट कर पूछा हो तो बताओ ! बस कह कर रह जाते हो पत्रकार बिकता है ! कितना जलकर देते हैं दुनिया भर की खबर ! कलेजे वाला इंसान ही अखबार और टी. वी चैनल में टिकता है !!
मुकेश कुमार सोलंकी, भीनमाल
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
