नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चाटवाङा मे अयोध्या से आए पीले चावलों के साथ निकाली गई भव्य कलश यात्रा – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

चाटवाङा मे अयोध्या से आए पीले चावलों के साथ निकाली गई भव्य कलश यात्रा

😊 Please Share This News 😊

चाटवाङा । अयोध्या मंदिर में श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण के तहत चाटवाङा पहुंचे अक्षत यानी पीले चावल की कलश यात्रा निकाली गई। पवित्र चावलों से भरे हुए कलश को बैंड बाजों के साथ शोभा यात्रा के रूप में चाटवाङा बस स्टैंड से महादेव मंदिर में ले जाया गया। कलश के साथ सुंदर और भव्य झांकियों के साथ गणमान्य लोग मौजूद रहे। यात्रा में महिलाओं के साथ बालिकाएं भी सिर कलश लेकर चली।अयोध्या नगरी से आए हुए पूजित अक्षत का स्वागत कर इनका विधिवत रूप से पूजन किया व चावलों की विशेषता बताते हुए कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि आज हम उन पूजित अक्षतों का स्वागत कर रहे हैं, जिनका प्रयोग अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के समय किया गया था। इसके लिए हमें बहुत संघर्ष और लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी, उसके बाद यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है। अक्षत को महादेव मंदिर में रखा गया। उसके बाद इन पूजित अक्षत को चाटवाङा गांव के सभी घरों तक निमंत्रण के रूप में भेजा जाएगा।सभी धार्मिक संस्थाएं इसमें सहयोग करेंगी। निमंत्रण देने का कार्य एक जनवरी से लेकर 15 जनवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। 24 जनवरी के बाद आम जन के लिए राम मंदिर खुल जाएगा। तब राम लाला के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु अयोध्या जा सकते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!