SJA नेपाल शाखा अध्यक्ष सुभाष जैन G -22 समरसता अवार्ड से सम्मानित
|
😊 Please Share This News 😊
|

काठमांडू- नेपाल भारत की प्रतिष्ठा, शक्ति, पंच शील सिद्धांत को विश्व में पहुंचाने के उद्देश्य से अंतराष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा काठमांडू नेपाल में जी -22 समरसता सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन का भव्य आयोजन रसियन कल्चर सभागार कमल पोखरी काठमांडू नेपाल में किया गया।इस कार्यकार्म में नेपाल की राजधानी काठमांडू में दुनियां भर से पधारे हुए उलेखनीय और महत्व पूर्ण कार्य करने वाले व्यक्तियों को अति विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में प्रदान किया गया। अंतराष्ट्रीय समरसता मंच के मुख्य सलाहकार कुलदीप शर्मा एडवोकेट ने बताया कि
काठमांडू नेपाल की सम्माननीय प्रतिभा सामूहिक जिनेन्द्र आराधना संस्था नेपाल शाखा के अध्यक्ष सुभाष जैन को विभिन्न समाजिक,धार्मिक एवं मानव सेवार्थ कार्यों में उल्लेखनिय सेवाओ के लिए G-22 समरसता अवार्ड से सम्मानित किया गया।इस सम्मान समारोह में महामहिम प्रथम उपराष्ट्रपति नेपाल न्यायमूर्ति परमानंद झा, इंद्रा राना मगर उपसभामुख नेपाल सरकार, सुशिला सिर्पाली ठकुरी पर्यटन एवं सांस्कृतिक राज्य मंत्री नेपाल सरकार, लोकेंद्र बहादुर चन्द पूर्व प्रधानमंत्री नेपाल, विमलेन्द्र निधि पूर्व उप प्रधानमंत्री नेपाल, गिरिश चंद्र लाल
पूर्वन्यायाधीश,सर्वोच्चय न्यायालय, लोकेंद्र मलिक पूर्व न्यायाधीश सर्वोच्चय न्यायालय नेपाल ,डॉ.शिवमाया तुम्बाडफे प्रथम महिला उप सभामुख नेपाल सरकार, दमन नाथ दुगाना प्रथम लोक सभा अध्यक्ष, डॉ.विष्णु हरि नेपाल पूर्व राजदूत जापान,
कुमारी मोक्त्तान कैबिनेट मंत्री बागमती प्रदेश नेपाल, सांसद रेखा यादव, अब्दुल खान पूर्व मंत्री एवं सभापति उद्योग वाणिज्य व श्रम विकास समिति नेपाल, भानुभक्त जोशी सभापति शिक्षा स्वास्थ्य समिति नेपाल, पूर्व मंत्री गणेश शाह, सांसद दीपा शर्मा ,सांसद प्रभु हजारे, एवं गोपाल ठाकुर अध्यक्ष भाषा आयोग एवं पूर्व सांसद प्रमोद साह G -22 समरसता सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन के साक्षी बने।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान में सीकर जिले के खूड़ निवासी धार्मिक प्रवृत्ति के सुभाष जैन सेठी काठमांडू नेपाल में विभिन्न संघ संस्थाओं से जुड़े हुए हैं एव सकल मारवाड़ी समाज में सक्रिय समाजासेवी है।
सुभाष जैन को G -22 समरसता अवार्ड से सम्मानित होने पर नेपाल व भारत के विभिन्न महनीय व्यक्तियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
