नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राष्ट्रीय युवा दिवस पर होगा कार्यक्रम आयोजित, नेहा जोशी रहेंगी उपस्थित – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

राष्ट्रीय युवा दिवस पर होगा कार्यक्रम आयोजित, नेहा जोशी रहेंगी उपस्थित

😊 Please Share This News 😊

युवा मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजस्थान युवा मोर्चा प्रभारी नेहा जोशी रहेंगी उपस्थित भीनमाल-भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा निर्देशित एक दिवसीय नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन,दिव्य ज्योति महाविद्यालय करड़ा रोड भीनमाल में होगा। भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजस्थान भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश प्रभारी नेहा जोशी की मुख्य अध्यक्षता में सम्मेलन का आयोजन होगा। जिसमें प्रदेश मंत्री सावला राम देवासी,सांसद देवजी पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह राव बोरली, भाजयुमो अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिसोदिया, पूर्व विधायक नारायण सिंह देवल रानीवाड़ा, पूर्व विधायक पूराराम चौधरी भीनमाल भी रहेंगे उपस्थित।भारतीय जनता युवा मोर्चा जालौर जिला महामंत्री प्रकाश जांगू ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची के आदेशानुसार एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा जालौर के जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिसोदिया के निर्देशानुसार एकदिवसीय नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन दिनांक 12 जनवरी 2024 को दोपहर 01:00 बजे भीनमाल करड़ा रोड स्थित दिव्य ज्योति महाविद्यालय में आयोजित होगा।सम्मेलन में नव मतदाताओं सहित भारतीय जनता युवा मोर्चा जालौर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे, जहां राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं से संवाद किया जाएगा।राष्ट्रीय युवा दिवस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जालौर द्वारा जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन 12 जनवरी 2024 को दोपहर 03:00 बजे होटल कॉर्प, रामसीन रोड़, भीनमाल में होगा जहां पर युवा मतदाता भारत का भाग्य विधाता विषय पर डिबेट का आयोजन होगा एवं पुरुस्कार वितरण किये जायेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!