G-22 समरसता यात्रा के ग्लोबल पीस एम्बेसेड़र बने डॉ रामचेत चौधरी
|
😊 Please Share This News 😊
|

काठमाण्डौं/जोधपुर वर्तमान में उत्पन्न वैश्विक समस्याएं आंतकवाद, साम्प्रदायिक संघर्ष वर्ग विशेष और इनसे समुत्पन्न संकुचित भावना तथा संकीर्ण मनोवृर्ति के कारण तृतीय विश्व युद्ध की सम्भावना पर नियन्त्रण हेतु विश्व शान्ति स्थापना के लिए सांस्कृतिक समन्वय की महत्ती आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच के सानिध्य में G-22 समरसता सोशल मिशन यात्रा कार्य योजना को मूर्त रूप देने, कार्यनिष्पादन में सत्यम् शिवम् सुन्दरम् अवधारणा पर डॉ रामचेत चौधरी, अध्यक्ष, पार्टी सिपेटरी रूरल डवलपमेन्ट फाउण्डेषन, गोरखपुर, को ‘‘ग्लोबल पीस एम्बेसेड़र‘‘ अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच ने मनोनित किया है। अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच के मुख्य सलाहकार कुलदीप प्रसाद शर्मा एडवोकेट ईस्ट-वेस्ट लॉ फर्म काठमाण्डौं (नेपाल) ने बताया कि भारत विश्व का सबसे बड़ा प्रजातांत्रिक देश है, विन्रमता और शान्ति प्रियता इसकी चारित्रिक विशेषताएं है। भारत कभी भी संकीर्ण नहीं रहा है, विरासत में मिली संस्कृति ने जो जीवन दृष्टि व्यक्तिगत, जातिगत या सामाजिक जीवन में धुली मिली अवस्था में प्रदान की आज उसका धीरे-धीरे लोप हो गया है। भारत की प्रतिष्ठा, शक्ति, पंचशील सिद्वांत, भारत-नेपाल की वैदिक कालीन संस्कृति का पुर्नः उत्थान हो, भारत पुनः वैदिक कालीन जगतगुरू के आसन पर पद् स्थापित हों, भारत को सुरक्षा परिषद में विटों पावर के साथ स्थाई सदस्यता दिलवाने के उद्देश्य से सदस्य राष्ट्रों का नैतिक समर्थन की आशा में प्ररेरित अभियान, अयोध्या में संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय हों, विवेक रामा स्वामी भारतीय मूल के उधोगपति (अमेरिका में राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल) महननीय एवं प्रबुद्ध व्यक्ति को संयुक्त राष्ट्र संघ का नेतृव्य दिलाने के प्रयास में ग्लोबल पीस एम्बेसेड़र डॉ रामचेत चौधरी G-22 राष्ट्रों भारत, नेपाल, भुटान, अफगानिस्तान, अल्जीरिया, एंगोला, आस्ट्रिया, क्रोरिया, फिनलैण्ड, फिन्नीश, जर्मन, इराक, इजराईल, मैकडोनिया, मोरक्कों, नीदरलैण्ड़, नाईजीरिया, नार्वेजियन, रोमानिया, रायल डेनिश, तुनिशियाँ आदि राष्ट्रों में G-22 समरसता सोशल मिशन यात्रा करेंगे।
ग्लोबल पीस एम्बेसेड़र पर मनोनित होने पर डॉ रामचेत चौधरी ने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि वर्तमान समस्याओं के साथ सांस्कृतिक मूल्यों की उपेक्षा नहीं होवेे, क्योंकि संस्कृति मानव की मानसिक, नैतिक, भौतिक, आर्थिक, सामाजिक, राजनैतिक एवं कलात्मक जीवन की समग्रता का नाम है। भारत जब भी कहीं गया तो वहाँ अपनी संस्कृति देने गया। कहीं आक्रमण करने नहीं गया। भारत सदैव न्याय के लिए मानवता के कल्याण के लिए अपनी संस्कृति का सर्वाधिक प्रबल अमृतवाणी की बुनियाद पर जगत को प्ररेरित करता रहा है। ग्लोबल पीस एम्बेसेड़र मनोनयन पत्र जारी करते हुए दमन नाथ ढ़ूगाना प्रथम अध्यक्ष लोक सभा नेपाल ने कहां कि विश्व कल्याण की भावना के लिए भावात्मक एकता का संदेश वाहक डॉ रामचेत चौधरी को मनोनयन किया गया है।
डॉ. विष्णू हरि नेपाल पूर्व राजदूत जापान ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच एक गैर राजनैतिक, साहित्यक, सांस्कृतिक, एवं सामाजिक वोलेन्टरी सोशल आर्गेनाईजेशन है, जो विश्व शान्ति स्थापना हेतु माननीय एकता के लिए विश्व बंधुत्व की भावना से, सांस्कृतिक समन्वय की भावना से, मित्रवत रूप में पारस्परिक संबधों द्वारा समरसता का प्रवाह करता है। डॉ रामचेत चौधरी को बधाई संदेश में महामहिम प्रथम उपराष्ट्रपति नेपाल न्यायमूर्ति परमानन्द झा ने कहां कि वसुधैव कुटुम्बकम को साकार करने, सर्वजन हिताय- सर्वजन सुखायः की भावना से ग्लोबल विल्लेज की एकता एवं विश्व मैत्री की वैचारिक सरिता का प्रयास, भारत को विश्व की सर्वोच्च महाशक्ति बनाकर एक आदर्श राष्ट्र के रूप में देखेंगे एवं अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक परमशक्तिमय एवं परम वैभवशाली भारत देकर जायेंगेे।
ग्लोबल पीस एम्बेसेड़र मनोनित होने पर डॉ रामचेत चौधरी को अब्दुल खान पूर्व मंत्री नेपाल, डॉ. गोपाल ठाकुर अध्यक्ष भाषा आयोग नेपाल, रेखा यादव सांसद नेपाल, बिमलेन्द्र निधि पूर्व उप प्रधानमंत्री नेपाल, न्यायमूर्ति गिरिश चन्द्र लाल, लोकेन्द्र बहादुर चन्द पूर्व प्रधानमंत्री नेपाल, सुशील टोकरी राज्यमंत्री पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्रालय नेपाल, इंदिरा राणा मगर उपाध्यक्ष लोक सभा नेपाल, कुमारी मुक्तान कैबिनेट मंत्री बागमती प्रदेश नेपाल, डॉ. शिव माया तुम्बाड़फे प्रथम महिला उपाध्यक्ष, लोक सभा नेपाल, गणेश शाह पूर्व मंत्री नेपाल, न्यायमूर्ति लोकेन्द्र मलिक नेपाल, प्रमोद शाह पूर्व सांसद नेपाल, दीपा शर्मा सांसद नेपाल, प्रभु हजारे सांसद नेपाल, भानु भक्त जोशी सभापति नेपाल, इन्टर नेशनल संयोजक महावीर प्रसाद टोरड़ी ने बधाईयाँ दी है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
