नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के नासिक स्थित श्री कालाराम मंदिर में दर्शन और पूजा की – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के नासिक स्थित श्री कालाराम मंदिर में दर्शन और पूजा की

😊 Please Share This News 😊

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के नासिक में कालाराम मंदिर में आज दर्शन और पूजा-अर्चना की। उन्होंने श्री राम कुंड पर भी दर्शन और पूजा की। उन्होंने स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।नासिक में आज परंपरा और तकनीक का अद्भुत संगम हुआ। प्रधानमंत्री ने रामायण का महाकाव्य सुना, विशेष रूप से ‘युद्ध कांड’ खंड, जिसमें भगवान राम की अयोध्या वापसी का वर्णन है। इसे मराठी में प्रस्तुत किया गया और प्रधानमंत्री ने एआई अनुवाद के माध्यम से हिंदी संस्करण सुना।प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:“नासिक में श्री कालाराम मंदिर में प्रार्थना की। दिव्य वातावरण से अविश्वसनीय रूप से धन्य महसूस कर रहा हूँ। वास्तव में सादगीपूर्ण और आध्यात्मिक अनुभव। मैंने अपने साथी भारतीयों की शांति और भलाई के लिए प्रार्थना की।””नासिक के रामकुंड में एक पूजा में हिस्सा लिया।”

“श्री कालाराम मंदिर में, मुझे संत एकनाथ जी द्वारा मराठी में लिखी गई भावार्थ रामायण के छंदों को सुनने का गहरा अनुभव हुआ, जिसमें प्रभु श्री राम की अयोध्या में विजयी वापसी का वर्णन किया गया है। भक्ति और इतिहास से गूंजता यह पाठ एक बहुत ही खास अनुभव था।”“नासिक में स्वामी विवेकानन्द को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके शाश्वत विचार और दृष्टिकोण हमें प्रेरित करते रहे हैं।”

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!