राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील उपशाखा रानीवाड़ा की बैठक आयोजित की गई।
|
😊 Please Share This News 😊
|

रानीवाड़ा-राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील उपशाखा रानीवाड़ा की बैठक दिनांक 14जनवरी2024 को ब्लाक अध्यक्ष श्री खीयाराम कड़वासरा की अध्यक्षता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करड़ा में आयोजित की गई। जिसमें पूर्व बैठक की समीक्षा व विभिन्न शिक्षक समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। बैठक में ब्लाक अध्यक्ष श्री खीयांराम कड़वासरा ने शिक्षकों से आगामी 19-20जनवरी को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन में बड़ी संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। साथ ही वेतन विसंगति से प्रभावित शिक्षकों के विसंगति सुधार के आदेश जारी करवाने व शिक्षक सुरेश कुमार जांगु के पिछले पांच माह से पेंडिंग वेतन को लेकर पईईईओ से बात करने की बात कही।पूर्व ब्लाक अध्यक्ष श्री विसनाराम देवासी ने भी सभी साथियों से सम्मेलन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की बात कही। वहीं विभिन्न शिक्षक समस्याओं के समाधान के लिए संगठन से अधिक संख्या में शिक्षकों को बैठक में आने का आह्वान किया।
बैठक में कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार विश्नोई, कृष्ण कुमार सियाक, सांवलाराम देवासी , राकेश मीणा, सुरेश कुमार जागूं,प्रभु सिंह आदि उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
