मुख्यमंत्री ने किया श्री श्री रविशंकर ब्लड डोनेशन सेंटर का उद्घाटन रक्तदान जैसे मानवीय कार्य के लिए युवा शक्ति आगे आए – मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा – ‘रक्तशाला एप’ किया लॉन्च
|
😊 Please Share This News 😊
|

|
😊 Please Share This News 😊
|
जयपुर, । मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि अर्न्तमन में निहित स्व-प्रेरणा से ही रक्तदान जैसा महान कार्य किया जाता है इसीलिए रक्तदान ही महादान है। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक रक्तदान जैसा मानवीय कार्य करने के लिए आह्वान किया। श्री शर्मा बुधवार को जोधपुर में निर्मल गहलोत चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा स्थापित श्री श्री रविशंकर ब्लड डोनेशन सेंटर के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने ‘रक्तशाला एप’ लॉन्च करते हुए 50 बार से अधिक रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि रक्तशाला एप पर सभी जानकारियां मिलने से आमजन के बीच रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और वे इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर का अभिनंदन करते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा से ही इस ब्लड डोनेशन सेंटर ने मूर्तरूप लिया है
।मारोह में केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि फाउंडेशन द्वारा अभी तक विभिन्न सामाजिक सरोकार के
कार्यों में सहयोग दिया जाता रहा है। अब प्रत्यक्ष रूप से रक्तदान जैसे नेक कार्य में भी इनकी उपस्थिति सराहनीय है।
यह पहल समाज के लिए प्रेरणादायक साबित होगी।समारोह में संसदीय कार्य, विधि एवं न्याय मंत्री श्री जोगाराम पटेल, सांसद श्री पीपी चौधरी,
श्री राजेन्द्र गहलोत, विधायक श्री बाबूसिंह राठौड़, श्री देवेन्द्र जोशी, श्री अतुल भंसाली, पूर्व राज्यसभा सांसद श्री नारायण पंचारिया, श्री जसवंत सिंह बिश्नोई, श्री परमहंस रामप्रसाद स्वामी महाराज, फाउंडेशन के चेयरमैन श्री निर्मल गहलोत एवं श्री तरूण गहलोत सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि,
युवा शक्ति एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।[1234]
न्यू
*रमेश छाजेड़ रामसर 81 बार रक्तदान करने पर जोधुपर में हुए सम्मानित
24 जनवरी को रमेश छाजेड़ रामसर अब तक 81 बार रक्तदान करने पर जोधपुर में 24 जनवरी को आयोजित समारोह में सम्मानित हुए। छाजेड़ बाड़मेर जिले के रामसर गांव के मूल निवासी है एवं अपना व्यवसाय जोधुपर करते है।
24 जनवरी को गांधी मैदान जोधपुर में निर्मल गहलोत चेरिटेबल फाउंडेशन द्वारा निर्मित देश के पहले स्थायी ब्लड डोनेशन सेंटर का लोकार्पण एवं रक्तवीरों के सम्मान समारोह के कार्यक्रम में 81 बार रक्तदान करने वाले रक्तदाता समाजसेवी रमेश छाजेड़ रामसर को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, गुरूदेव श्रीश्री रविशंकर, केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत द्वारा सम्मानित किया गया। रमेश छाजेड़ रामसर जोधुपर में रहते हुए रक्तदान के क्षेत्र में सक्रिय है और कई संस्थाओं जीवदया के सेवाएं दे रहे है। रक्तदान के साथ साथ निःशक्तजन, असहाय एवं जरूरतमन्दों को अपने माध्यम व क्राउड फन्डिग के जरिए सहायता करते है।
सुर
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]