नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , देशभर में बने श्रमणों की सुरक्षा को लेकर विशेष – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

देशभर में बने श्रमणों की सुरक्षा को लेकर विशेष

😊 Please Share This News 😊

जयपुर l गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले और अल्पसंख्यक वर्ग के जैन समुदाय के संवैधानिक अधिकार दिवस से पहले राजस्थान सरकार के संकल्प पत्र में अल्पसंख्यक कल्याण के वर्णित बिन्दुओं पर जैन समुदाय के श्रमणों को पैदल विहार के दौरान विशेष सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने व ठहरने के लिए भवन उपलब्ध करवाने के संदर्भ में अल्पसंख्यक मामलात विभाग के आदेश जारी होने से राजस्थान के अल्पसंख्यक वर्ग के जैन समुदाय में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है l राजस्थान समग्र जैन युवा परिषद् के संरक्षक अशोक बांठिया ने भारतीय संविधान में अल्पसंख्यको को दिए गए अधिकारों और सुविधाओं की जानकारी देते हुए बताया कि जैन समुदाय को कम जनसंख्या के आधार पर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने राष्ट्रीय स्तर पर आज के दिन 2014 में स्वतंत्र एवं अल्पसंख्यक घोषित किया गया था l आज केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकारो के द्वारा अल्पसंख्यक वर्ग के सभी समुदायो के सामाजिक,आर्थिक,शैक्षिक एवं धार्मिक अधिकारों को सुरक्षा एवं संरक्षण प्रदान करने के लिए समुचित व्यवस्था की जा रही है lइस अवसर पर मोहनखेड़ा महातीर्थ विकास प्रेरक परम पूज्य आचार्यदेव श्रीमद विजय ऋषभचन्द्र सुरीश्वरजी महाराज साहब के आज्ञानुवर्ती के शिष्य श्रमण पीयूषचन्द्र विजय मुनी महाराज ने राजस्थान सरकार के द्वारा श्रमणों को पैदल विहार के दौरान विशेष सुरक्षा व्यवस्था व ठहरने के लिए भवन उपलब्ध करवाने के निर्णय को सकारात्मक बताया है, यह समुदाय के सभी वर्गों को संदेश देगा कि वर्तमान सरकार साधु / साध्वियों की सुरक्षा और सम्मान के प्रति संवेदनशील है l
इस अवसर पर राजस्थान समग्र जैन युवा परिषद् के अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन ने बताया कि हमारे साधु/संत श्रमण कहलाते है और हम श्रमण संस्कृति के उपासक है जब श्रमणो की सुरक्षा होगी जब ही जैन धर्म सुरक्षित है l सरकार द्वारा उठाये जा रहे कदम सराहनीय है बशर्ते है इनका क्रियान्वयन ठीक तरीके से जल्द से जल्द किया जाए l
समाजसेवी मंगल चन्द जैन ने बताया कि राजस्थान समग्र जैन युवा परिषद् द्वारा श्रमणों को विहार में आ रही परेशानियों और उनके उपर असामाजिक तत्वों द्वारा किए जा रहे हमलों के बारे में विगत वर्षों से केन्द्र और राज्य सरकार को अवगत कराया जा रहा था l वर्तमान सरकार के द्वारा बहुत जल्द ही उचित कार्यवाही की जा रही है जो सराहनीय है l हमारा सरकार से निवेदन है श्रमण दिगम्बर एवं श्रेताम्बर मुनी महाराज / माताजी को पैदल प्रवास के समय राजकीय अतिथि की भांति सुरक्षा व्यवस्था कारवाई जाए l इसके साथ यह भी विशेष सतर्कता बरती जाए की उनका भ्रमण कार्यक्रम सार्वजनिक एवं ट्रांसमिट नही हो l

प्रेषक

अध्यक्ष

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!