नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राज्य के समस्त विद्यालयों में 15 फरवरी से सूर्य नमस्कार का होगा आयोजन। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

राज्य के समस्त विद्यालयों में 15 फरवरी से सूर्य नमस्कार का होगा आयोजन।

😊 Please Share This News 😊

जयपुर -स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राज्य के समस्त राजकीय व गैर राजकीय विद्यालयों में सूर्य नमस्कार का आयोजन दिनांक 15.02.2024 को प्रातः 10.30 से 11 बजे के बीच किया जाएगा।इस आयोजन के सफल संचालन के लिए आज वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से राज्य परियोजना निदेशक श्री अविचल चतुर्वेदी एवं निदेशक, माध्यमिक शिक्षा श्री आशीष मोदी ने समस्त जिला, ब्लॉक, पीईईओ स्तर के अधिकारियों को निर्देशित कियासूर्य नमस्कार का अभ्यास प्रार्थना सभा के दौरान प्रातः 10.30 से 11 बजे के बीच करवाया जाए।बालक एवं बालिकाओं के लिए पृथक-पृथक अभ्यास की व्यवस्था की जाए।अभ्यास में विद्यार्थियों की आयु एवं स्वास्थ्य संबंधी स्थिति का ध्यान रखा जाए।कार्यक्रम में अन्य विभाग के कार्मिकों, जन प्रतिनिधियों, अभिभावकों एसडीएमसी, एसएमसी, पीटीए के सदस्यों, पूर्व विद्यार्थियों, ग्रामीणों व अन्य गणमान्य अतिथियों को आमंत्रित किया जाए।वर्ल्ड रिकॉर्ड हेतु इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले संभागियों के डाटा की प्रविष्टि शाला दर्पण पोर्टल पर उसी दिवस दोपहर 2 बजे तक की जाए। बड़े विद्यालयों द्वारा कार्यक्रम की ड्रोन फोटोग्राफी करवाई जाए। दिनांक 14.02.2024 को पूरी क्षमता के साथ सूर्य नमस्कार अभ्यास का ट्रॉयल रन किया जाए।समस्त संयुक्त निदेशक एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अधीनस्थ अधिकारियों को 15 फरवरी 2024 को सूर्य नमस्कार के अभ्यास के निरीक्षण करने हेतु निर्देशित करें ।(D -E).

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!