नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नामदेव छीपा समाज के लोगों ने नामदेव ज्ञानोदय दिवस व बंसत पंचमी धूमधाम से मनाई। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

नामदेव छीपा समाज के लोगों ने नामदेव ज्ञानोदय दिवस व बंसत पंचमी धूमधाम से मनाई।

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल। नामदेव छीपा समाज के आराध्य संत नामदेव महाराज के ज्ञानोदय दिवस व बंसत पंचमी बुधवार को धूमधाम से मनाई। शहर के महावीर स्वामी मंदिर के पास स्थित भास्कर भवन में कई कार्यक्रम हुए। जिसमें नामदेव छीपा समाज के लोगों के बढ़चढ़ कर भाग लिया। नामदेव सेवा मंडल के अध्यक्ष नरेश सोलंकी व मीडिया प्रभारी मुकेश सोलंकी ने बताया कि कार्यक्रम कि पूर्व संध्या पर मंगलवार को एक शाम नामदेव महाराज के नाम भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के पुरुषों के साथ – साथ महिलाओं ने भी मुधर भजनों का आनंद लिया। ज्ञानोदय उत्सव पर सुबह महाआरती का आयोजन हुआ। जिसके पश्चात 10 बजे गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। शोभायात्रा भास्कर भवन से रवाना होकर माघ चौक, कचहरी रोड, खारी रोड, पुराना महालक्ष्मी मंदिर, गणेश चौक व वराहश्याम मंदिर होते हुए वापस भास्कर भवन पहुंची। शोभायात्रा में बैण्ड के भक्तिगीतों में झूमते युवा, आसमान में उड़ता गुलाल, रंग-बिरंगे परिधानों में सजधज कर मंगलगीत गाती चल रही महिलाएं व रथ पर सवार लाभार्थी से शोभायात्रा का नजारा देखते ही बन रहा था। दोपहर में आगामी ज्ञानोदय उत्सव के चढ़ावे बोले गए और पूर्व चढ़ावों के लाभार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। जिसके बाद महाप्रसादी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के समापन में श्री नामदेव सेवा मंडल कि बैठक आयोजित हुई। जिसमें समाज के विकास के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में शहर सहित आस पास के लोगों ने भाग लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!