नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , श्रीलंका में आयोजित हुए अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में उदयपुर शहर की साहित्यकार किरण बाला जीनगर हुई सम्मानित। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

श्रीलंका में आयोजित हुए अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में उदयपुर शहर की साहित्यकार किरण बाला जीनगर हुई सम्मानित।

😊 Please Share This News 😊

उदयपुर -कोलंबो, श्रीलंका में आयोजित हो रहे 22 में अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में उदयपुर शहर की साहित्यकार किरण बाला जीनगर ‘किरन’ भाग ले रही है। 17 फरवरी को किरण ने कोलांबो हेतु प्रस्थान किया। यह सम्मेलन 18 फरवरी से 24 फरवरी 2024 तक होगा। उन्होंने वहां ‘राम का काम : काम का राम’ पर वार्ता प्रस्तुत की एवम् कवि सम्मेलन में काव्यपाठ करेंगी साथ ही विभिन्न सत्रों का संचालन भी करेंगी। किरण की सृजनधर्मिता को समर्पित करते हुए इस समारोह में इन्हें ‘सृजन-सम्मान’ प्रदान किया गया। सम्मेलन रायपुर छत्तीसगढ़ की संस्था सृजनगाथा द्वारा आयोजित है जिसके समन्वयक प्रसिद्ध लेखक श्री जयप्रकाश मानस हैं।किरण पहले भी पांच बार अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में शिरकत कर चुकी हैं, जो कि मॉस्को, सेंटपीटर्सबर्ग, रूस, एथेंस, ग्रीस, भूटान, असम एवम् राजस्थान में आयोजित हुए थे। अंतरराष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन की राजस्थान की संयोजक रहते हुए राजस्थान के 10 जिलों में 17वां अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन आयोजित किया, जिसमें 100 से अधिक लेखकों ने भाग लिया।बता दें कि किरण उदयपुर में प्रधानाचार्य के पद पर सेवारत रहते हुए प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए जनजाति क्षेत्र के विद्यार्थियो को शिक्षा प्रदान कर रही है। आप मूलरूप से उदयपुर, राजस्थान में निवासरत हैं।इनकी 3 पुस्तकें प्रकाशित हैं, एवम् 3 पुस्तकें प्रकाशनाधीन है। इनके काव्यसंग्रह ‘कोई तो बात है’ का लोर्कापण अंतरराष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन शिलांग, असम में एवम् ‘समिधा संवेदनाओं की’काव्यसंग्रह का लोकार्पण मॉस्को, रूस में हुआ।

किरण स्त्री चेतना, युगचेतना, प्रकृति, श्रृंगार एवम् समसामयिक विषयों पर कविता लिखती है, विभिन्न विषयों पर कहानियों का लेखन करती है। इन दिनों वह राधाकृष्ण पर आधारित एक काव्यखंड लिखने में व्यस्त है।युगधारा संस्था का काव्यसंग्रह युगमंथन एवम् राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर से निकलने वाली पत्रिका सोपान का संपादन किया। वे हिंदी के साथ ही राजस्थानी भाषा में भी रुचीपूर्वक लेखन करतीं हैं।लगभग 2 दर्जन से अधिक पत्र पत्रिकाओं में इनकी रचनाएँ प्रकाशित होती रही हैं।कविता के क्षेत्र में विश्वकिर्तिमान स्थापित करने हेतु किरण का नाम वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड, लंदन, यू के में दर्ज हुआ है। किरण बाला जीनगर ने दूरदर्शन एवम् आकाशवाणी पर कई बार प्रस्तुतियां दे चुकीं हैं। 29 वर्षों की साहित्यिक यात्रा में किरण ने कई राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी रचनाओं की प्रस्तुतियां दी एवम् अनेक सम्मान एवम् पुरस्कार अपने नाम किए। किरण कई साहित्यिक संस्थाओं में पदाधिकारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!