“लाभार्थी संपर्क अभियान” कार्यशाला 23 फरवरी को रानीवाड़ा में।

😊 Please Share This News 😊
|

जालोर-भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार राजस्थान प्रदेश मे “लाभार्थी संपर्क अभियान”की शुरुआत दिनांक 28 फरवरी से हो रही हैं।लाभार्थी संपर्क अभियान को हमारे जालोर सिरोही लोकसभा मे कार्यक्रम के सफल संचालन एवं विस्तृत रुपरेखा बनाने हेतु लोकसभा स्तरीय कार्यशाला का आयोजन दिनांक 23 फरवरी,शुक्रवार को रखा गया हैं जिसमें राज्य के विभिन्न पदाधिकारी अपनी उपस्थिति देंगे एवं आगामी लोकसभा के चुनाव के लिए विशेष रणनीति पर चर्चा करेंगे जिसमें मुख्य रूप से श्री के. के. विश्नोई, लोकसभा प्रभारी एवं मंत्री राजस्थान सरकार,श्री जोगेश्वरजी गर्ग, मुख्य सचेतक राजस्थान विधानसभा,
सांसद श्री देवजी एम पटेल, श्री नारायणसिंहजी देवल, लोकसभा संयोजक, श्री सांवलारामजी देवासी,प्रदेश मंत्री भाजपा राजस्थान एवं अभियान के प्रदेश संयोजक, श्री महेन्द्र जी बोहरा जिला संगठन प्रभारी, जालोर जिलाध्यक्ष श्री श्रवणसिंहजी राव, सिरोही जिलाध्यक्ष श्री सुरेश जी कोठारी, दोनों जिलों के सभी विधायकगण, पूर्व विधायकगण, विधानसभा प्रत्याशी,लोकसभा संयोजक लाभार्थी संपर्क अभियान रमेश सोनी, पुनासा, लोकसभा सहसंयोजक लाभार्थी संपर्क अभियान डॉक्टर शीला विश्नोई,सांचौर,गोविन्द पुरोहित, मण्डवारिया एवं सभी मण्डल अध्यक्ष, अभियान के लोकसभा तथा सभी मण्डलों के संयोजक एवं सहसंयोजक, सभी मोर्चों के जिलाध्यक्ष, जिला एवं मण्डलों के आईटी संयोजक उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम स्थान:- स्वामी श्री आत्मानंदजी सेवा संस्थान, वात्सल्य धाम, रानीवाड़ा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
