फिर उठी मारकुंण्डेश्वर धाम,अजारी को राष्ट्रीय पक्षी मोर उद्यान व पर्यटन स्थल बनाने के लिए सरकार से मांग,1997 में की थी घोषणा।
|
😊 Please Share This News 😊
|

सिरोही,[पिण्डवाडा ] विश्व प्रसिद्ध शिक्षा व संगीत की देवी मां सरस्वती माताजी अजारी में और इस धाम को राष्ट्रीय पक्षी मोर उद्यान व पर्यटन स्थल बनाने के लिए पूर्व उप राष्ट्रपति महोदय स्वर्गीय श्री भैरोसिंह शेखावत साहब ने 1997 में मुख्यमंत्री रहते हुए दर्शन कर इस धाम को पर्यटन स्थल व राष्ट्रीय पक्षी मोर उद्यान बनाने कि घोषणा की थी व पूर्व मुख्यमंत्री महोदया श्री मति वसुंधरा राजे सिंधिया जी ने 2016 में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग सदस्य श्री सुनील सिंघी ने सिरोही दौरे पर पत्र देखकर अवगत करवाया था वह लाखों भक्तों का वह संगीत से जुड़ी बड़ी-बड़ी हस्तियों का राजस्थान सरकार को भारत सरकार के मंत्रियों का आना-जाना रहता है इस धाम को राष्ट्रीय पक्षी मोर उद्यान पर पर्यटन स्थल बनाने के लिए विधायक महोदय समाराम जी ग्रासिया ने राष्ट्रपति महोदया श्री द्रौपदी मुर्मू जी के आबूरोड आने पर पत्र देकर पूर्व उपराष्ट्रपति स्वर्गीय भेरू सिंह जी शेखावत साहब वह पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया जी के द्वारा की घोषणा को पूरी करवाने के लिए मांग की गई थी वह राष्ट्रपति कार्यालय से भी एक पत्र राजस्थान सरकार को भेजा गया है
और विधायक महोदय ने राज्यपाल महोदय श्री कलराज जी मिश्रा पूर्व वन मंत्री हेमाराम जी चौधरी व जिला कलेक्टर महोदय सिरोही को पत्र देकर इस धाम में मोर जीव रक्षा के लिए उद्यान बनाने की मांग की गई लेकिन आज दिन तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है वन विभाग के द्वारा कई बार जिला प्रशासन की आम बैठक में प्रस्ताव पारित किए गए हैं
वह सिरोही जिले के सबसे बड़े औद्योगिक सीमेंट इकाई जे के लक्ष्मी सीमेंट के सीएसआर फंड से मोर उद्यान बनने के लिए वन विभाग सिरोही ने लिखित पत्र देकर एक करोड़ 52 लख रुपए की मांग की गई थी लेकिन औद्योगिक सीमेंट फैक्ट्री ने भारत देश के राष्ट्रीय पक्षी मोर जीव रक्षा को नजअंदाज कर दिया आज दिन तक मोर जीव रक्षा के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है वह मेरे अर्थक प्रयास के बाद जिला प्रशासन सिरोही ने 153 बिघा सरकारी भूमि में राष्ट्रीय पक्षी मोर उद्यान बनाने के लिए जिला प्रशासन की आम बैठक में प्रस्ताव पारित किए गए मोर जीव रक्षा के लिए मेरे द्वारा देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी राष्ट्रपति महोदय द्रौपदी मुर्मू जी भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय श्री जेपी नड्डा भारत सरकार पीडब्ल्यूडी मंत्री श्री नितिन जी गडकरी प्रतिपक्ष नेता राजस्थान सरकार राजेंद्र राठौड़ पूर्व सांसद महोदय श्री बालक नाथ जी राज्यपाल महोदय श्री कालराज मिश्रा लोकसभा अध्यक्ष महोदय श्री ओम बिरला जी को भी मेरे द्वारा सरस्वती माताजी अजारी की तस्वीर भेंट कर इस धाम को मोर जीव रक्षा के लिए मोर उद्यान बनाने वह बाईपास रास्ते की मांग की गई थी
वह पूर्व राजस्थान सरकार मंत्री महोदय श्री प्रमोद जैन भैया ने मोर जीव रक्षा के लिए जिला प्रशासन की आम बैठक में निर्देश दिए थे वह बाईपास रास्ते के लिए प्रमोद जैन भैया ने जिला कलेक्टर महोदय श्री को एक पत्र देकर प्रस्ताव तैयार कर राज्य सरकार को बजट से पहले भेजने के आदेश किए थे वह मुख्यमंत्री महोदय की जनसुनवाई में भी बाईपास रास्ते की मांग की गई थी भूमि उपलब्ध नहीं होने के कारण भूमि व्याप्त करने के आदेश जिला कलेक्टर महोदय को दे रखे हैं तो मेरे द्वारा बायपास रोड व मोर जीव रक्षा के लिए प्रपोज बनाने की मांग जनसुनवाई कार्यक्रम पिंडवाड़ा में एक लेटर देकर अवगत करवाया था वह तहसीलदार साहब ने अजारी पटवारी व बसंतगढ़ पटवारी को आदेश दिए हैं
लेकिन आज दिन तक दोनों पटवारी ने मोर जीव रक्षा व बाईपास के प्रपोजल को नजरअंदाज कर दिया है वह राजस्थान सरकार की सबसे बड़ी जनसुनवाई में से एक बनी होने के बावजूद आज दिन तक कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है दुर्भाग्य है कि राष्ट्रपति महोदया श्री द्रौपदी मुर्मू जी के लेटर के बावजूद जिला प्रशासन सिरोही कुंभकरण की नींद में वही स्थान में अवैध खनन खुलेआम किया जा रहा है मोर जीव की सुरक्षा मोर जीव रक्षा के लिए सरपंच महोदय द्वारा भी पूर्व मुख्यमंत्री महोदय श्री अशोक जी गहलोत साहब वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम जी को लिखित पत्र देकर अवगत करवाया था
वह मेरे द्वारा माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल जी शर्मा वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जी शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी विधायक महोदय श्री समाराम जी गरासिया व प्रधान महोदय श्री नितिन जी बंसल उपखंड अधिकारी महोदय पिंडवाड़ा को दो पत्र लिखकर मोर जीव रक्षा वी बाईपास रास्ते की मांग की गई है इस जनसुनवाई के लिए जिला प्रशासन के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है आम जनता से जुड़ा हुआ है
यह मंदिर राम मंदिर अयोध्या में बनेगा लेकिन राम मंदिर के पत्थरों की घड़ी कार्य विश्व प्रसिद्ध शिक्षा व संगीत की देवी मां सरस्वती माता की अजारी में होना अद्भुत मां चमत्कार से काम नहीं है राजस्थान का मात्र एक मंदिर है सरस्वती माता की अजारी में इस धाम मे बच्चों के भविष्य निर्माण की देवी मां सरस्वती माताजी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं
इस धाम में मन्नत मांगी जाती है और मन्नत पूरी होने पर कॉपी पेन और चांदी की जीप का प्रसाद चढ़ाया जाता है इस धाम में अस्थि विसर्जन जैसे महान कार्य होते हैं हरिद्वार और पुष्कर के बाद में सबसे बड़ा धाम इस धाम को कहा जाता है इस धाम में साक्षात उद्गम गंगा स्थल भी है लाखों की तादाद में अस्थि विसर्जन जैसे महान कार्य इस धाम में किए जाते हैं इस आम का महत्व न केवल भारत में लेकिन विश्व में बना हुआ है प्राकृतिक सौंदर्य से गिरा हुआ पार्वती संकल से गिरा हुआ है मंदिर के चारों ओर पहाड़ियों है
इन पहाड़ियों में भारत देश का राष्ट्रीय पक्षी मोर जीव अपना जीवन यापन करता है भारत देश के राष्ट्रीय पक्षी मोर की सुरक्षा के लिए विधायक महोदय समाराम जी गरासिया सरपंच महोदय लीला देवी लीला देवी व ग्राम पंचायत बसंतगढ़ सरपंच महोदय भीखाराम ने कई बार ग्राम सभाओं की बैठक में प्रस्ताव लेकर जिला प्रशासन को अवगत करवाया है वह जिला प्रशासन के द्वारा इस धाम को नजअंदाज कर दिया है(1120)
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
