नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विकास समिति की 8वी वार्षिक बैठक का हुआ आयोजन,प्रस्तुत किया वार्षिक लेखा-जोखा। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

विकास समिति की 8वी वार्षिक बैठक का हुआ आयोजन,प्रस्तुत किया वार्षिक लेखा-जोखा।

😊 Please Share This News 😊

किशनगढ़- दिनांक 25 फरवरी को श्री चारभुजा जीनगर समाज विकास समिति किशनगढ की वार्षिक बैठक का आयोजन संरक्षक हुक्मीचंद जी आसेरी एव मुख्य अतिथि जगमाल जी दायमा की उपस्थिति में एव नरेंद्र जी चौहान की अध्यक्षता में इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर प्रांगण गांधीनगर में किया गया। बैठक की शुरुआत सर्वप्रथम राष्ट्रगान से की गई तत्पश्चात समिति के जीनगर समाज के दिवंगत हुए सदस्य, स्व:नेमीचंद जी आसेरी(अध्यक्ष,श्री चारभुजा जीनगर समाज विकास समिति)स्व:कमला देवी जी कछावा, स्व: भागीरथमल जी सोनगरा (पूर्व अध्यक्ष, जीनगर पंचायत मंडल) को 2 मिनिट का मौन धारण कर श्रदांजलि अर्पित की गई।आयोजित बैठक में समस्त सदस्यों के समक्ष सचिव चैनसुख जी दायमा ने पूरे वर्ष में हुई आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। जिस पर सभी सदस्यों ने अपनी सहमति दर्ज कराई।इसके पश्चात अशोक जी सोनगरा व नरेंद्र जी सोलंकी द्वारा समाजिक उत्थान के लिए सदस्यों के समक्ष विचार व्यक्त किये गए एव नए वितवर्ष में अनेक रचनात्मक कार्य करने की रूपरेखा साझा की।कोषाध्यक्ष प्रकाश आसेरी द्वारा समिति के अध्यक्ष स्व श्री नेमीचंद जी आसेरी के सामाजिक जीवन पर प्रकाश डाला व समिति से होने वाले लाभ के बारे में सदस्यों को अवगत करवाया।

समिति के सभी सदस्यों ने समिति के कार्यो की सराहना की ओर तालियों की गर्जना के साथ समिति के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया।अंत मे सचिव चैनसुख जी दायमा द्वारा कार्यकारिणी को भंग किया गया एव नई कार्यकारिणी के चुनाव कराए गए जिसमे अध्यक्ष लालचंद जी सोलंकी,मंत्री चैनसुख जी दायमा,कोषाध्यक्ष जितेंद्र जी गहलोत,लेखाकार श्यामलाल जी सोनगरा को सर्वसम्मति से चुना गया।अंत मे सभी सदस्यों ने अल्पाहार किया।मंच संचालन धर्मीचंद सोनगरा व दिलीप आसेरी ने किया।इस दौरान मदन जी चौहान, सत्यनारायण जी राठौड़, राहुल आसेरी,अनिल जी आसेरी लक्ष्मीनारायण जी चायल, संजय जी सोलंकी,चिमन जी पंवार,अनिल जी गहलोत, ब्रजमोहन जी पंवार,मूलचंद जी चायल,दीपक चौहान,कालूराम सांखला,पवन जी डाबी, चंपालाल जी सोलंकी,राजकुमार जी राठौड़,नरेंद्र जी सांखला,कुलदीप जी सांखला, सांवरमल जी निर्वाण,चंद्रशेखर जी दायमा,पारस जी सांखला,जोगिंदर डाबी, कैलाश जी आसेरी ,जयराज जी डाबी ,किशोर जी चितारा, गणेश चंदेल, त्रिलोक जी राठौड़ सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!