भाजपा का जिला स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन कल रामसीन में,भाजपा के कई नेताओं की रहेगी मौजुदगी।

😊 Please Share This News 😊
|

जालोर-भारतीय जनता पार्टी ने अपने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को शुरू करने के साथ-साथ मतदाताओं और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए नए-नए प्रकल्प शुरू कर दिये हैं। कल शुक्रवार को रामसनी में आयोजित जिला स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन के माध्यम से भाजपा स्थानीय बुद्धिजीवियों के साथ चुनावों हेतु तैयार दिखाई दे रही हैं।भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने बताया की भाजपा केवल राजनैतिक दल नहीं हैं, भाजपा अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उदय की यात्रा का नाम हैं। भाजपा अन्य राजनैतिक दलों के समान केवल चुनावों में सक्रिय होकर, शेष समय सत्तालाभ प्राप्त करने वाली पार्टी नहीं हैं बल्कि जनता के हितों एवं कल्याण के लिए सत्ता के माध्यम से सेवा का कार्य करने का काम करती हैं।आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में पार्टी नेतृत्व की ओर से निर्देश प्राप्त होते हैं, जिसको अक्षरशः पालना करके कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को सक्रिय करने का काम किया जा रहा हैं।भाजपा जिला महामंत्री प्रकाश छाजेड़ ने बताया की जिला स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन में विधानसभा सचेतक जोगेश्वर गर्ग, राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ सहित लोकसभा संयोजक एवं रानीवाडा पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल सहित जालोर-सिरोही सांसद देवजी एम. पटेल, जिला प्रभारी महेन्द्र बोहरा, जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली एवं जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारीगण सहित कई नेता मौजूद रहेगें।प्रबुद्धजन सम्मेलन के जिला संयोजक भूपेन्द्र देवासी ने बताया की आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में प्रदेश नेतृत्व द्वारा जिला स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन आयोजित करवाने का निर्देश हैं, जिसके अनुसार जालोर जिले का प्रबुद्धजन सम्मेलन कल शुक्रवार को जिले के रामसीन में आयोजित होने जा रहा हैं। इस सम्मेलन में जिले के प्रबुद्ध नागरिकगण भाग लेगे तथा पार्टी के नेताओं के साथ संवाद कर, आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति तैयार करेगें।(1919)

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
