युवा पीढ़ी को मिलेगी सही दिशा तब जा कर बनेगा विकसित भारत।
|
😊 Please Share This News 😊
|

जयपुर -एस.बी.एस. संस्था,जयपुर व रवीन्द्र मंच सोसाईटी,जयपुर के संयुक्त तत्वाधान में “मिशन भारत 2047” को समर्पित विकसित भारत में युवा पीढ़ी का योगदान “नुक्कड़ नाटक मेला प्रतियोगिता” का आयोजन शुक्रवार 01 मार्च 2024 को रवीन्द्र मंच परिसर सुबह 9:00 से 12:00 तक होगा।
नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में जयपुर के महाविद्यालय/विश्वविद्यालय के विद्यार्थी भाग लेकर विकसित भारत के सपने को साकार रूप देने व युवा पीढ़ी की भविष्यनिधि योजनाओ को बढ़ावा देने की सोच का मंचन करेंगे।कार्यक्रम निर्देशक चेतना शर्मा की रिपोर्ट के अनुसार नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में जयपुर महानगर की हरिदेव जोशी पत्रकारिता यूनिवर्सिटी, कनोडिया पीजी महिला महाविद्यालय , एसएसजी पारीक पीजी बीएड कॉलेज, जयपुर, एस.एस.जी. पारीक कॉलेज, सुबोध महिला महाविद्यालय, रामबाग और सुबोध पीजी सांगानेर कॉलेज सहित कुल 15 महाविद्यालय भाग लेंगे।
कार्यक्रम में निर्णायक प्रतिनिधि मंडल में वरिष्ठ नाट्य निर्देशक नरेंद्र सिंह बबल, युवा नाट्य निर्देशक विनोद जोशी, वरिष्ठ पत्रकार मधुलिका सिंह, निकिता शेखावत निर्णायक भूमिका में रहेगें।
कार्यक्रम में अतिथि कनिका कालिका(निदेशक-भारतीय मानक ब्यूरो,भारत सरकार) विजय एन(आई.एफ.एस. राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल जयपुर, सदस्य सचिव) डी. के. राठौड़ (संचार विभाग, भारत सरकार, सयुक्त सचिव जयपुर) उपस्थित रहेंगे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
