कॉन्स्टेबल की चाकू मारकर हत्या।
|
😊 Please Share This News 😊
|

सरूपगंज/पिंडवाड़ा- मेले में ड्यूटी के दौरान दो पक्षों में हुए झगड़े को सुलझाने गए कॉन्स्टेबल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।
इसके बाद बदमाश उन्हें तड़पता छोड़ मौके से फरार हो गए। मामला सिरोही की पिंडवाड़ा तहसील के स्वरूपगंज इलाके का है।पुलिस के अनुसार, कॉन्स्टेबल निरंजन सिंह मूल रूप से नागौर जिले के गोटन निवासी थे। पिछले 3 साल से सरूपगंज थाने में ही तैनात थे। महाशिवरात्रि के पर्व को देखते हुए उनकी ड्यूटी स्वरूपगंज तहसील के लौटाना गांव में शिवरात्रि पर लगे मेले में लगाई गई थी। इस दौरान यहां दो पक्षों में विवाद हो गया। उन्हें सूचना मिली और वह इस झगड़े को सुलझाने पहुंचे थे। शुक्रवार देर रात करीब 12.30 बजे से 1 बजे के बीच उन्हें भीड़ में मौजूद बदमाशों ने चाकू मार दिया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
