मौज मस्ती के साथ मनाया अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस।
|
😊 Please Share This News 😊
|

जयपुर-वैशाली नगर , पेट्रोल पंप के पीछे स्थित अजयमेरु प्रेस क्लब के सदस्यों की पत्नियों ने रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया । सभी ने मिलकर चार घंटे एंजॉय किया । 8 मार्च को शिवरात्रि का उपवास होने की वजह से महिलाओं के ” हमसफ़र ” परिवार से जुड़ी सदस्यों ने आज महिला दिवस मनाया ।शुरुआत में सभी ने एक-दूसरे को अपना परिचय दिया । इसके बाद दीपा अग्रवाल ने सभी को मेडिटेशन कराया । भारती भोजवानी ने काॅमेडी युक्त हाऊजी से सभी का जबरदस्त मनोरंजन किया । इसी प्रकार नया गेम “चप्पल पहनों – आऊट कराओ ” भी पहली बार हुआ और सभी ने भरपूर मज़ा लिया । इस खेल में प्रथम ऋतु गर्ग और द्वितीय मरियम रही । दोनों को श्रीमती भोजवानी ने अपनी ओर से पुरस्कार दिए । इसके बाद सभी ने फिल्मी गीतों पर डांस किया । राखी अग्रवाल ने लीक से हटकर अपनी ज्ञानवर्धक प्रस्तुति दी । अल्पाहार के साथ ही कार्यक्रम समाप्त हुआ ।
कार्यक्रम में आभा शुक्ला , मधु अग्रवाल , माया जाला , जसवीर कौर विर्दी , शिखा गुप्ता , श्वेता शबनम , रेखा राठौड़ , रश्मि चौधरी , रेखा कटारिया , सविता चौहान , शालिनी जैन , मरियम नवाज़ , ऋचा गोयल , शबाना , कृष्णा शर्मा , अनिता डीडवानिया , रेशमा ठाकुर , ऋतु गर्ग , रशिका महर्षि सहित कई महिलाओं ने गर्मजोशी के साथ कार्यक्रम में शिरकत की ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
