होली के अवसर पर ईलोजी की बरात की तैयारी की गई।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल- स्थानीय वाराहश्याम मंदिर के पास ईलोजी चौक स्थित ईलोजी की प्रतिमा के समीप उत्साहित युवकों ने ईलोजी के बरात में जाने के लिए तैयारी शुरू की। इस अवसर पर अशोककुमार मेहता, विनोद तातेड, विकास जैन, जगदीश शर्मा, हितेश शर्मा, दिनेश लखारा, भूराराम भाडका, राणाराम परमार, माणकचंद सोनी, मीठालाल लखारा सहित कई नवयुवक ईलोजी की बरात की तैयारी में जुटे हुए हैं।उल्लेखनीय है कि शहर में होली का त्यौहार तीन दिन तक मनाया जाता है । पहले दिन होली दहन किया जाता है, दूसरे दिन प्रसिद्ध घुटा गैर का आयोजन होता है । तीसरे दिन रंगों का त्यौहार मना कर एक दूसरे पर रंग डाल कर रंगोत्सव का आनंद लिया जाता है ।(0000)
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
