नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , किसानों के विकास हेतु भाजपा पूर्ण कटिबद्ध-के.के. बिश्नोई। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

किसानों के विकास हेतु भाजपा पूर्ण कटिबद्ध-के.के. बिश्नोई।

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल/रामसीन-भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा स्तरीय लाभार्थी किसान कार्यकर्ता सम्मेलन रामसीन स्थित सेन समाज धर्मशाला में आयोजित हुआ। इस सम्मेलन में जालोर, सिरोही एवं सांचौर जिलों के किसानों सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।लोकसभा चुनाव कलस्टर प्रभारी एवं मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने बताया कि जालोर, सिरोही एवं सांचौर संसदीय क्षेत्र किसान बाहुल्य क्षेत्र हैं, भाजपा ने अपना उम्मीदवार भी किसान परिवार से बनाया हैं, जो दर्शाता हैं कि भाजपा का किसान वर्ग सक्षम और सामर्थ्यवान हैं।लोकसभा प्रभारी एवं राज्य मंत्री के के बिश्नोई ने बताया कि भाजपा की केंद्र सरकार ने किसानों के हितों के लिए कटिबद्ध हैं। केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न किसान कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से किसानों के जीवन को सरल बनाने के लिए सरकार कार्यरत हैं।लोकसभा चुनाव संयोजक एवं रानीवाड़ा पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल ने बताया कि भाजपा 400 के पार के लक्ष्य को पार करने जा रही हैं, जिसमें राजस्थान की 25 सीटें जीत रही हैं, हमारा लक्ष्य जालोर सिरोही सांचोर में भाजपा की बड़ी जीत हैं, जिसके बाद कांग्रेस को अपना उम्मीदवार भी न मिलें।भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने बताया कि जिला संगठन लोकसभा चुनाव के लिए पूर्णतः तैयार हैं और पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना से भाजपा की बड़ी जीत होने वाली हैं।इस दौरान लोकसभा चुनाव कलस्टर प्रभारी एवं मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, लोकसभा चुनाव प्रभारी एवं राज्यमंत्री के के बिश्नोई, लोकसभा चुनाव संयोजक एवं रानीवाड़ा विधायक नारायणसिंह देवल, सह संयोजक एवं सिरोही पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित, लोकसभा प्रत्याशी लुम्भराम चौधरी, जालोर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली, सिरोही जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गणपत सिंह राठौड़ जालोर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धुखाराम राजपुरोहित, सिरोही किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष हेमेंद्र सिंह देवड़ा, प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा रेवतसिंह राजपुरोहित, प्रदेश मंत्री एसटी मोर्चा रमेश राणा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह सिसोदिया, जालोर जिले प्रमुख राजेश राणा, सिरोही जिले प्रमुख अर्जुन पुरोहित, पिंडवाड़ा विधायक समाराम गरासिया, पूर्व विधायक जगसीराम कोली, चिकित्सा प्रकोष्ठ सह संयोजक डॉ शिला बिश्नोई, भाजपा वरिष्ठ नेता चिरंजीवी लाल दवे, भूपेंद्र देवासी, खेमराज देवासी, वीरेन्द्र सिंह चौहान, मुकेश राजपुरोहित पाली, मंगलसिंह सिराणा, गेनाराम मेगवाल सिरोही प्रधान हसमुख मेघवाल, पिंडवाड़ा प्रधान नितिन बंसल, जिला महामंत्री प्रकाश छाजेड़, हरीश राणावत, पुखराज राजपुरोहित, योगेंद्र गोयल मकनाराम चौधरी रमेश कुमार रावल अधिवक्ता सुरेश सोलंकी रमेश सेन सहित दोनों जिलों के जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी मौजूद रहें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!