नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , संभाग स्तरीय बैठक में राजस्व अर्जित करने के दिए निर्देश। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

संभाग स्तरीय बैठक में राजस्व अर्जित करने के दिए निर्देश।

😊 Please Share This News 😊

पाली, शनिवार को संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में कार्यलय में राजस्व अर्जित करने वाले 5 विभागों के संभाग स्तरीय अधिकारीयों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 16 मार्च को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्य सचिव द्वारा राजस्व अर्जित करने वाले विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित करने के लिये निर्देशित किया गया था।मुख्य सचिव के निर्देशो की पालना में संभागीय आयुक्त पाली में राजस्व अर्जित करने वाले विभागों के अधिकारीयों की 16 मार्च से प्रतिदिन समीक्षा बैठक ली जा रही है।शनिवार को पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग, परिवहन विभाग, वाणिज्य कर विभाग, आबकारी विभाग, खनन एवं भू-विज्ञान विभाग के अधिकारीगण की समीक्षा बैठक ली गई। इस बैठक में कल 22 मार्च को 5 विभागो के द्वारा अर्जित की गई राजस्व आय की समीक्षा की गई तथा 16-मार्च से अब तक अर्जित की गई राजस्व आय की भी समीक्षा की गई। उल्लेखनीय है कि वित्तिय वर्ष 2023-24 का वार्षिक लक्ष्य पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग को 362.2733 करोड़, प्रादेशिक परिवहन विभाग का 352.95 करोड़, वाणिज्य कर विभाग का 1187.00 करोड़, आबकारी विभाग को 1440.00 करोड़ तथा खनन एवं भू-विज्ञान विभाग को 603 करोड़ अर्जित करने का लक्ष्य दिया गया है। जिनके बारे में विस्तृत रूप से विभाग वार चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित अधिकारीगण को उन्होंने 31 मार्च 2024 तक शत प्रतिशत राजस्व अर्जित करने हेतु निर्देशित किया गया।बैठक में पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग से उप महानिरीक्षक भागीरथ राम, परिवहन विभाग से अतिरिक्त प्रादेशिक परिवहन अधिकारी नानजीराम गुलसर, वाणिज्य कर विभाग से उपायुक्त (प्रशासन) देव कुमार, आबकारी विभाग से जिला आबकारी अधिकारी विनोद वैष्णव, खनन एवं भू-विज्ञान विभाग से अधीक्षण खनिज अभियंता भीमसिंह समीक्षा बैठक में उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!