नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रकाश तातेड़ की कहानी को मिला पुरस्कार। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

प्रकाश तातेड़ की कहानी को मिला पुरस्कार।

😊 Please Share This News 😊

उदयपुर-उदयपुर शहर के वरिष्ठ साहित्यकार एवम् 25 वर्षों से प्रकाशित राष्ट्रीय बाल पत्रिका ‘बच्चों का देश’ के सह संपादक प्रकाश तातेड़ को अजमेर की संस्था ‘शब्द निष्ठा’ द्वारा सम्मानित किया गया। संस्था के संयोजक डॉ अखिलेश पालरिया ने बताया कि अखिल भारतीय चित्र आधारित कहानी प्रतियोगिता- 2024 का आयोजन किया गया जिसमें पूरे देश से प्राप्त 80 कहानियों में से शीर्ष दस कहानियों का चयन किया गया और उन्हें सम्मान राशि व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। प्रकाश तातेड़ की कहानी “तस्वीर या तकदीर” को भी इसमें स्थान मिला। उन्हें अजमेर में आयोजित एक समारोह में यह पुरस्कार व सम्मान राशि अतिथियों एवं संस्था के संयोजक डॉ अखिलेश पालरिया द्वारा प्रदान किया गया।बता दें कि प्रकाश तातेड़ राजकीय शिक्षा विभाग के प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत हुए हैं। उदयपुर की साहित्यिक संस्था युगधारा में आप कोषाध्यक्ष रहे हैं।आपने एक दर्जन से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है। आपने बाल साहित्य हेतु विपुल सृजन किया है। आप हिंदी और राजस्थानी में गद्य और पद्य की विभिन्न विधाओं में समान रूप से सृजन करते हैं। कविता, कहानी, लघुकथा में आप सिद्धहस्त हैं।आप विज्ञान के क्षेत्र में व्यावहारिक विज्ञान को जीवन में उतारने और उसे लागू करने पर जोर देते हैं। आप निस्वार्थ भाव से विद्यार्थियों एवम् महिलाओं के उत्थान हेतु कई कार्यक्रम आयोजित करते हैं जिसका सीधा लाभ लाभार्थी को प्राप्त होता है। आपका विज्ञान समिति उदयपुर एवम् अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी राजसमन्द से गहरा जुड़ाव है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!