नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , संभागीय आयुक्त डॉ नीरज के पवन ने चैक पोस्ट का किया निरीक्षण। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

संभागीय आयुक्त डॉ नीरज के पवन ने चैक पोस्ट का किया निरीक्षण।

😊 Please Share This News 😊

चैक पोस्ट पर निष्ठा से करे दायित्व का निर्वहन-डाॅ नीरज के पवन               बांसवाड़ासंभागीय आयुक्त डॉ श्री नीरज के पवन ने लोक सभा चुनाव 2024 के मध्यनजर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में संचालित चैक पोस्टों का औचक निरीक्षण किया और चैक पोस्ट पर मौजूद अधिकारियों व कार्मिको से चैक पोस्ट पर किये जा रहें कार्यो की जानकारी ली और अब तक किये गये कार्यो को भी देखा।
निरीक्षण के दौरान संभागीय आयुक्त ने मोना डूगर चैक पोस्ट,जालिमपुरा चैक पोस्ट के अलावा गुजरात सीमा पर संचालित चैक पोस्टों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आने जाने वाले वाहनों की गहनता के साथ जांच करने व निगरानी रखने के भी निर्देश दिये। उन्होंने चैक पोस्ट पर तैनात उडन दस्ता दल के सदस्यों से कहा कि वे सतत निगरानी एवं जांच के साथ ही आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए पूरी सतर्कता बरते।संभागीय आयुक्त ने सतत निगरानी के साथ चैक पोस्ट से गुजरने वाले वाहनों की बारीकी से जांच करने एवं इससे सम्बद्ध रेकार्ड का संधारण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ पूरा करने को कहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!