भीनमाल में फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर खातेदारों की जमीन बेची, पुलिस ने 4 को पकड़ा।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल- पुलिस निरीक्षक बाबूलाल जांगिड़ ने बताया कि भीनमाल बी में कुल 23.76 बीघा जमीन को 77 लाख 20 हजार रूपये में दलाल के रूप में बैचान करवाकर उसी जमीन का अपने नाम फर्जी पॉवर ऑफ अटॉर्नी तैयार कर एक करोड 20 लाख रूपये में वैचान कर धोखाधड़ी की गई थी। ग्राम मीरपुरा में कुल 12 बीघा जमीन के खातेदारों की खातोदारी जमीन में भागीदार में से दो मृतक व्यक्ति व अन्य भागीदारों के फर्जी हस्ताक्षर कर अपने चिर परिचित के नाम जमीन के कागजात बनाकर उसी जमीन को कुल 22 लाख रूपये में अन्य लोगो को बैचान कर रूपये हडप कर धोखाधडी कर दी थी। इसी के साथ ही ग्राम भीनमाल ए में कुल 12.48 हैक्टेयर जमीन को बताकर फर्जी वैचान इकारनामा बनाकर कुल 91 लाख रूपये धोखाधड़ी करने, ग्राम पंसेरी तहसील रानीवाडा में कुल 87.93 हैक्टेयर जमीन को बताकर फर्जी वैचान इकारनमा बनाकर 01 करोड 12 लाख रूपये धोखाधड़ी कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी कुशलापुरा निवासी मुकन्दर अली उर्फ मुकेश बागवान पुत्र सिंकदर अली,
सदाम हुसैन पुत्र गुलाबखान, नरता निवासी प्रकाश ठाकुर पुत्र मांगीलाल ठाकुर, दीपक दवे पुत्र पुष्कर दंत निवासी नरता हाल विनायक नगर को गिरफ्तार किया गया है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
