नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , युगधारा की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

युगधारा की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह।

😊 Please Share This News 😊

उदयपुर-युगधारा साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं वैचारिक मंच की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह, राजस्थानी जाजम गोठ एवम् अंबेडकर जयंती का आयोजन विज्ञान समिति के सभागार में किया गया। समारोह के अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम पल्लव वरिष्ठ साहित्यकार, मुख्य अतिथि श्री गिरीश श्री मालवीय जिला रसद अधिकारी तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमती रेणु देवपुरा वरिष्ठ व्यंग्यकार रहे। युगधारा की नवीन कार्यकारिणी की अध्यक्ष किरण बाला “किरन” उपाध्यक्ष प्रकाश तातेड़, डॉ निर्मल गर्ग, महासचिव डॉ सिम्मी सिंह, सचिव दीपा पंत शीतल एवम् श्याम मठपाल, कोषाध्यक्ष शैलेश ढड्ढा, संगठन सचिव बिलाल पठान, शीतल श्रीमाली, प्रचार-प्रसार सचिव लोकेश चौबीसा जी तथा कार्यकारणी के अन्य सदस्यों अरुण त्रिपाठी, बृजराज जगावत, सिम्मी सिंह, प्रियंका भट्ट, मंगलकुमार जैन, शकुंतला सोनी,रजनी शर्मा को मुख्य अतिथि श्री गिरीश श्री मालवीय ने शपथ दिलाई तथा सफलतापूर्वक कार्य करने की शुभकामनाएं दी। संचालन विजय मारु एवम् डॉ प्रियंका भट्ट तथा ने किया। राजस्थानी जाजम गोठ में पुरुषोत्तम शाकद्वीपी,कमल कुमार सुहालका, चंद्रेश खत्री, शैलेंद्र ढढ्ढा, लोकेश चंद्र चौबीसा, अशोक जैन “मंथन” डॉ निर्मल गर्ग, डॉ रेनू सिरोया, मीनाक्षी “मीशान्त” इंदिरा सुरेंद्र शर्मा, पुष्कर गुप्तेश्वर, सीता शर्मा, मनमोहन “मधुकर” शकुंतला सोनी ने काव्य पाठ किया। प्रकाश तातेड ने स्वागत किया एवम् धन्यवाद डॉ निर्मल गर्ग ने दिया। सम्पूर्ण समारोह में शहर के साहित्यकारों एवम् विभिन्न संस्थाओं के अध्यक्ष एवम् पदाधिकारियों ने शिरकत की जिनमें डॉ सुरेश सालवी, डॉ मधु अग्रवाल, सरवत खान, प्रो विमल शर्मा, राणावत जी, शिवरतन तिवारी, सूर्यप्रकाश सुहालका, हबीब अनुरागी, त्रिभुवन चौबीसा, रश्मि मेहता, विजया वेद, धीरज गंधर्व, विजय कुमार निष्काम, अनिता अन्ना, गोविंद लाल शर्मा, श्री रत्न मोहता, चन्द्र प्रकाश चित्तौड़ा रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!