नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिला निर्वाचन अधिकारी ने पोस्टल बैलेट के जरिए किया मताधिकार का प्रयोग। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

जिला निर्वाचन अधिकारी ने पोस्टल बैलेट के जरिए किया मताधिकार का प्रयोग।

😊 Please Share This News 😊

लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान अवश्य करने की अपील।                       बीकानेर – जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नम्रता वृष्णि ने बुधवार को डूंगर कॉलेज में पोस्टल बैलट के जरिए मतदान किया। श्रीमती वृष्णि ने मतदान केंद्र के पीठासीन अधिकारी के समक्ष अपना पहचान पत्र प्रस्तुत किया और सभी प्रक्रियाओं के पश्चात डाक मत पत्र के माध्यम से वोट डाला। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि संविधान ने जो अधिकार दिए हैं, उनमें मताधिकार सबसे अहम है। यह राष्ट्र के प्रति हर मतदाता की जिम्मेदारी भी है। सभी मतदाता इस जिम्मेदारी को निभाएं और लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए वोट अवश्य करें। उन्होंने पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान की व्यवस्था का अवलोकन किया और इसकी प्रगति जानी। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दूलीचंद मीणा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहन लाल, अतिरिक्त कलेक्टर नगर उम्मेद सिंह रतनू, कोषाधिकारी धीरज जोशी, तहसीलदार रामेश्वर गढ़वाल आदि मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!