मानव सेवा संस्थान ने 408 पानी टैंकर डलवाकर किया जीवदया का कार्य।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल-गर्मी के मौसम में प्यासों को पानी पिलाना बहुत ही पुण्य का काम है। भीषण गर्मी को देखते हुए तपती धूप में शीतल पेय जल चाहे मनुष्य या जानवर सभी के लिए अमृत के समान होता है।मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि इस अति आवश्यक एवं परोपकारी तथा जीवदया का मन में सेवा भाव को लेकर मानव सेवा संस्थान के अध्यक्ष रमेश छजेड़ रामसर के द्वारा पिछले डेढ़ माह से जोधपुर संभाग एवं दूर दराज सीमावर्ती क्षेत्र जैसे जैसलमेर, चौहटन, बाड़मेर, जालोर व पाली में संचालित विभिन्न गौ शालाओ में रहने वाले गो वंश एवं बाल गृह, वृद्धा आश्रम संस्थानों तथा जल सेवा केंद्र प्याऊ व विद्यालयों में टैंकर के माध्यम से पेय जल की आपूर्ति कारवाई जा रही है।मानव सेवा संस्थान के अध्यक्ष रमेश छाजेड़ ने बताया कि इस तेज गर्मी में पेय जल आपूर्ति मिशन में विभिन्न दानदाताओं व समाजसेवियों ने अपना सहयोग किया है । अप्रैल माह में उक्त स्थलों पर कुल 408 पेयजल टैंकर की आपूर्ति कारवाई गई है तथा यह सेवा कार्य 30 जुन तक निरन्तर बना रहेगा। छाजेड़ बताया कि इस
भीषण तापमान को देखते हुए प्रतिदिन समस्त आवश्कता वाले स्थल पर सम्पर्क किया जाता है
व तुरंत पेयजल की कमी को दूर किया जा रहा है। इस पेयजल आपूर्ति मिशन में सहयोग अथवा पेयजल टैंकर की आवश्यकता के लिए मोबाइल नंबर 9414916938 पर कभी भी सम्पर्क कर सकते हैं।(0000)
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
