एसडीएच चिड़ावा में लू ताप घात की तैयारियों को लेकर किया मॉक ड्रिल।
|
😊 Please Share This News 😊
|

झुंझुनूं/चिड़ावा। वर्तमान मौसम में प्रचंड गर्मी के चलते तेवरों को देखते हुए आमजन को लू–ताप घात की चपेट में आने की आशंका के चलते चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा
लेने के लिए बुधवार को उप जिला अस्पताल चिड़ावा में मॉक ड्रिल की गई। पीएमओ डॉ सुमनलता कटेवा के नेतृत्व में सैनी, फिजिशियन डॉ नीतेश गर्वा, बच्चा रोग विशेषज्ञ रघुवीर मील, नर्सिंग ऑफिसर संजय,
मीना और सरोज की टीम ने शुभकरण, समीर, मुकेश और आशीष के साथ मिलकर लू ताप घात के डमी मरीज की बाजार में सूचना मिलने से लेकर एंबुलेंस से अस्पताल लाने, भर्ती कर मौके पर तेयार उपचार टीम द्वारा उपचार करने की मॉक ड्रिल की गई। पीएमओ डॉ कटेवा ने बताया कि सरकार के निर्देश अनुसार लू ताप घात के मरीजों के प्रबंधन के लिए हमारी तेयरिया पुरी है। अलग से वार्ड और टीम एंबुलेंस की व्यवस्था है।ताकि लू ताप घात के मरीजों को तत्काल उपचार की सुविधा मिल सके। साथ ही अस्पताल में आने वाले आमजन को लू ताप घात के बचाव के उपाय बताए जा रहे है जागरूकता सामग्री भी प्रदर्शित की जा रही है। उल्लेखनीय है कि चिड़ावा उप जिला अस्पताल में डॉ सुमन लता कटेवा को पीएमओ के रूप नेतृत्व मिलने के बाद अस्पताल सभी सूचीकांको में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है और बेहतर मैनेजमेंट से आमजन को राहत पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है
जिसकी बानगी बुधवार को लू ताप घात की मॉकड्रिल के समय भी देखने को मिली।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
