नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नगर निगम ग्रेटर जयपुर 10 से 21 जून तक प्रमुख स्थलों पर कराएगा योग,अखंड योग का विश्व रिकॉर्ड भी प्रस्तावित। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

नगर निगम ग्रेटर जयपुर 10 से 21 जून तक प्रमुख स्थलों पर कराएगा योग,अखंड योग का विश्व रिकॉर्ड भी प्रस्तावित।

😊 Please Share This News 😊

जयपुर-आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव 2024 उल्टी गिनती कार्यक्रमों की श्रृंखला में नगर निगम ग्रेटर स्वच्छ जयपुर स्वस्थ जयपुर के मद्देनजर जयपुर को योगमय बनाने के लिए 10 से 21 जून तक सातों जोन के प्रमुख चिह्नित स्थानों पर योग कार्यक्रम कराएगा।प्रतिदिन प्रातः होने वाले यह कार्यक्रम जयपुर में योग को जन-जन तक पहुंचने में जुटी करीब 70 से अधिक संस्थाओं योगाचार्य एवं योग प्रशिक्षकों के सहयोग से आयोजित होंगे। इन कार्यक्रमों की शुरुआत गायत्री सूक्ष्म नैनो यज्ञ से की जाएगी। आयोजनों की तैयारी को लेकर शुक्रवार को निगम मुख्यालय पर आदरणीया महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर जी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक को क्रीड़ा भारती राजस्थान के प्रदेश संयोजक आदरणीय भाई साहब मेघ सिंह जी चौहान, पूज्य योग गुरु योगाचार्य ढाकाराम जी, पतंजलि से आदरणीय भाई साहब कुलभूषण जी बैराठी ने अपने अनुभवों से संबोधित किया बैठक में क्रीड़ा भारती, पतंजलि, ब्रह्माकुमारी, गायत्री परिवार, इंडियन योगा एसोसिएशन, योगापीस संस्थान, आर्ट ऑफ़ लिविंग, ईशा फाउंडेशन, सन टू ह्यूमन, योगस्थली, फिट योग, सर्वमंगलाय सनातन धर्म फाउंडेशन सहित करीब 70 से अधिक योग संस्थाओं के योगाचार्य, योग प्रशिक्षक के साथ-साथ नगर निगम की विभिन्न समितियों के चैयरमेन, पार्षद गण एवं अधिकारी मौजूद रहे।आदरणीया महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर जी ने बताया कि इस वर्ष की थीम महिला सशक्तीकरण रहेगी। वहीं, 15 व 16 जून को 1500 मिनट के योग कार्यक्रमों से विश्व कीर्तिमान भी बनाया जाएगा।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!