नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , श्रेष्ठ सांसद 2018 बांदा भैरू प्रसाद मिश्र का थिम्फू में भारत-भूटान समरसता रत्न अवार्ड 21 जून को। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

श्रेष्ठ सांसद 2018 बांदा भैरू प्रसाद मिश्र का थिम्फू में भारत-भूटान समरसता रत्न अवार्ड 21 जून को।

😊 Please Share This News 😊

थिम्फू/बांदा विकासशील राष्ट्र भारत के विकसित राष्ट्रो की और बढते कदमों पर भारत की प्रतिष्ठा, शक्ति, पंचशील सिद्धान्त को वैश्विक स्तर पर पहुचाने के उद्देश्य से अर्न्तराष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा महामहिम प्रथम उपराष्ट्रपति नेपाल, न्यायमूर्ति परमानन्द झा पूर्व न्यायाधीश, नेपाल सर्वोच्च न्यायालय काठमाण्डौ के सानिध्य में थिम्फू भूटान में 19 से 21 जून 2024 को G-22 समरसता सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन का भव्य आयोजन भूटान के राष्ट्रध्वज की अध्यक्षता में किया जा रहा है। समारोह में G-22 राष्ट्र भारत, नेपाल, भुटान, अफगानिस्तान, अल्जीरिया, एंगोला, ऑस्ट्रेलिया, क्रोएशिया, फिनलैण्ड, तुनिशियाँ, जर्मनी, ईराक, ईजराइल, मैकङोनिया, मोरक्को, नीदरलैण्ड, नाईजीरिया, नार्वेजियन, रोमानिया, रायल डेनिश, श्रीलंका, मालदीव के प्रतिनिधियों को आंमत्रित किया है। अर्न्तराष्ट्रीय समरसता मंच मुख्य सलाहकार कुलदीप प्रसाद शर्मा एडवोकेट ईस्ट-वेस्ट लॉ फर्म काठमाण्डौ नेपाल ने बताया कि भूटान में आयोजित सम्मेलन भारत-भूटान सम्बन्धों का एक ऐतिहासिक क्षण है भारत और भूटान के बीच स्थायी शान्ति और मैत्री होगी, पारस्परिक और दीर्घ कालीन लाभ के लिए आर्थिक सहयोग को मजबूत करने और उसके विस्तार, संस्कृति, शिक्षा, स्वास्थय, खेल तथा विज्ञान और प्रोद्यौगिकी के क्षेत्र में सहयोग बढेगा। परिपक्वता, विश्वास, सम्मान और समय बूझ निरन्तर विस्तृत भारत-भूटान संबन्धो की विशेषता है। सम्मेलन में भारत-नेपाल भूटान की वैदिक कालीन संस्कृति का पुर्नउत्थान हो, भारत पुनः वैदिक कालीन जगतगुरू के आसन पर पद्स्थापित हो, भारत को सुरक्षा परिषद् में विटो पावर के साथ स्थाई सदस्यता दिलवाने के उद्धेश्य से सदस्य राष्ट्रों का नैतिक समर्थन की आशा में प्रेरित अभियान, अयोध्या को संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय बनाया जावे, सम्मेलन में भूटान के महननीय एवं प्रबुद्व व्यक्तियो के सानिध्य में बा्रंदा उत्तर प्रदेश के पूर्व सांसद 2018, भारत सरकार स्वर्ण आयोग की आवाज उठाने वाले भैरू प्रसाद मिश्र का कर्मस्थली से विकास तक सेवा कार्यो का अवलोकन कर अनवरत परिश्रम पर अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच की चयन समिति ने भारत-भूटान समरसता रत्न अवार्ड के लिए चयन किया है। पूर्व सासंद मिश्रा का अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2024 को थिम्फू-भूटान में भूटान नागरिको की और से अभिनन्दन किया जायेगा। पूर्व सांसद मिश्रा का न्यू अलीपुरद्वार पश्चिम बंगाल, जय गॉव, भूटान बोर्डर पर भारतीय नागरिको की और से अभिनन्दन किया जायेगा। पूर्व सासंद मिश्रा भूटान में शानदार पहाङी खरबंदी गुम्पा, मिलरापा लखांग, शान्ति पूर्ण ग्रामीण इलाका समुद्र से लगभग 9000 फीट का विजिट, सिमटोखा, जोंग, बुद्वा पाइंट, चांगखा लखांग फुन्छोलिंग की यात्रा करेगें। भारत-भूटान समरसता सोशल मिशन यात्रा में 75 भारतीय नागरिक सम्मलित है। यात्रा का नेतृत्व महावीर प्रसाद टोरड़ी विशिष्ठ सलाहकार, महामहिम प्रथम उपराष्ट्रपति नेपाल करेंगे। पूर्व सांसद मिश्रा भारत-भूटान के बहुआयामी सम्बन्धो पर भूटान में चर्चा करेंगें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!