रमेश छाजेड़ रामसर बने मानव सेवा संस्थान जोधपुर के अध्यक्ष

😊 Please Share This News 😊
|

जोधपुर-मानव सेवा संस्थान जोधपुर की साधारण सभा के आयोजन मे संस्थान के कार्यकरिणी का पुनर्गठन किया गया। रमेश छाजेड़ रामसर को सर्वसम्मति से पुनः निर्विरोध अध्यक्ष की जिम्मेदारी प्रदान करने का प्रस्ताव पारित किया है। सचिव राजेन्द्र कुमार जैन तथा कोषाध्यक्ष के पद पर संपत राज धारीवाल को मनोनीत करने का निर्णय लिया गया।संस्थान के कार्यकरिणी सदस्य के रूप में विशाल धारीवाल, गौतम डोसी, रमेश पी छाजेड़, मोती लाल पी मालू, जगदीशचंद्र नाहटा, पवन कुमार बोथरा, सूरत भाटी को मनोनीत किया गया।संस्थान के संरक्षक के रूप में डा राम गोइल को यथावत बने रहने की सर्व सहमति व्यक्त की गई।संस्थान अध्यक्ष रमेश छाजेड़ रामसर ने संस्थान के उपस्थित समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुऐ संस्थान द्वारा आगामी एक वर्ष मे किए जाएं वाले सेवा कार्य की परियोजना का प्रस्तुतिकरण किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
