नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मानवता, शांति, सद्भाव एवं अहिंसा वर्तमान समाज की महत्वपूर्ण आवश्यकता-आचार्य लोकेश। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

मानवता, शांति, सद्भाव एवं अहिंसा वर्तमान समाज की महत्वपूर्ण आवश्यकता-आचार्य लोकेश।

😊 Please Share This News 😊

जैन आचार्य लोकेश को सनवैली सिटी कैलिफोर्निया के सदन ने सम्मानित किया।सनवैली सिटी के उप मेयर ने प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।शांति शिक्षा के क्षेत्र में आचार्य लोकेश का योगदान अद्वितीय है – उपमहापौर सनवैली सिटी।यूएसए/ दिल्ली, जून 26, 2024: अहिंसा विश्व भारती और विश्व शांति केंद्र के संस्थापक जैन आचार्य डॉ. लोकेश मुनि को वैश्विक स्तर पर समर्पित भाव से शांति, सांप्रदायिक सद्भाव और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए सनवैली कैलिफोर्निया शहर के उप महापौर द्वारा सदन के पटल पर प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु आचार्य लोकेश ने सम्मान ग्रहण करते हुए कहा कि शांति, सद्भाव और अहिंसा वर्तमान समय में समाज की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जब दुनिया की आबादी युद्ध, हिंसा, जलवायु परिवर्तन,असमानता जैसी समस्याओं का सामना कर रही है तो मानवीय मूल्यों पर काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधि, धार्मिक नेता और सामाजिक कार्यकर्ता मिलकर काम करे तो विश्व जनमानस का कल्याण संभव है।इस अवसर पर आचार्य लोकेश ने विश्व शांति केंद्र के बारे में बताया जो दिल्ली एनसीआर भारत और न्यू जर्सी यूएसए में विकसित किया जा रहा है ।विश्व शांति केंद्र के माध्यम से मानव कल्याण, पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन, शांति, सद्भाव और अहिंसा के लिए काम किए जाएंगे।
डिप्टी मेयर ने आचार्यश्री को सम्मान प्रदान करते हुए कहा कि आचार्य डॉ. लोकेश ने समाज में सामाजिक सुधार, अहिंसा और आपसी सहयोग स्थापित करने की दिशा में अथक प्रयास किया है, शांति शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान अद्वितीय है।
इस अवसर पर राष्ट्रपति बाईडन के सलाहकार श्री अजय भूतोरिया भी उपस्थित थे, उन्होंने कहा कि परम पूज्य आचार्य लोकेश ने भारतीयों को दुनिया भर में गौरवान्वित किया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!