फ्लोरेंट पब्लिकेशन का द्वितीय वार्षिकोत्सव नई दिल्ली में भव्य आयोजन हुआ।
|
😊 Please Share This News 😊
|

नई दिल्ली-14 जुलाई, 2024 को फ्लोरेंट पब्लिकेशन ने अपनी द्वितीय वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में, नई दिल्ली में एक भव्य आयोजन किया। “फ्लोरेंट पब्लिकेशन “पुस्तक प्रकाशन के क्षेत्र में उभरता हुआ एक नाम है, आओ सपने प्रकाशित करें, इस उद्देश्य के साथ फ्लोरेंट पब्लिकेशन वार्षिक उत्सव एवं सम्मान समारोह संपन्न किया गया। चेतना मंच भी इस भव्य आयोजन का हिस्सा रहा। इस आयोजन में प्रतिष्ठित कवयित्री, उद्यमी अंजू क्वात्रा जी, कवि संजीव कुमार जी एवं प्रतिष्ठित संस्था अनुराग्यम के संस्थापक सचिन चतुर्वेदी जी विशिष्ठ अतिथि के रुप में शामिल हुए।कार्यक्रम का संचालन सुधीर कुमार “हरित” जी ने बखूबी निभाया। देश विदेश से क्रमशः कनाडा, छत्तीसगढ़, गाजियाबाद, लखनऊ, नोएडा, दिल्ली /NCR के कई कवियों /कवयित्रियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। साथ ही साहित्य क्षेत्र में उभरते हुए नवीन रचनाकारों को क्रमशः “काव्यशिल्पी पुरस्कार, कथाशिल्पी पुरस्कार एवं फ्लोरेंट साहित्यिक पुरस्कार” से नवाज़ा गया।इन पुरस्कारों हेतु देश भर के लेखकों / लेखिकाओं ने नामांकन किया था। कार्यक्रम में अंकिता सिंह “रिनी”, आशा किरन, अर्चना सक्सेना, ईशा भारद्वाज, अमित गौतम, रेनू आदर्श, हिमांशु शुक्ला, रितु रस्तोगी “कहकशा”, सचिन पर्वाना, रोमिल, हरकीरत सिंह ढींगरा, डॉ दिव्या देशमुख ‘उन्मुखी’, सुमन तिवारी, सना, मणि मिश्रा, स्मिता सिंह चौहान, रोशनी गुप्ता, डॉ. महिमा सिंह, अर्चना वर्मा, आभा सिंह, पूर्णिमा राय, डॉ. सुजाता वीरेश, प्रीती सिंह चौहान, नीतू सिंह, कवि अरुण वि. देशपांडे, गीशा हरित और तितीक्षा ने प्रतिभाग लिया।फ्लोरेंट पब्लिकेशन तथा चेतना टीम ने सभी उपस्थित सदस्यों को आयोजन की सफलता हेतु धन्यवाद संदेश प्रेषित किए। चेतना लवास, मोनिका सिंह “मोह” और प्रियंका गहलौत “प्रिया कुमार” जी ने भी अपने विचारों को साझा किया तथा फ्लोरेंट पब्लिकेशन से पुस्तक प्रकाशन संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी एवं योजनाओं के बारे में बताया और नवीन कलमकारों को निःसंकोच पुस्तक प्रकाशन हेतु फ्लोरेंट पब्लिकेशन से सम्पर्क करने के लिए भी प्रेरित किया,
फ्लोरेंट पब्लिकेशन की संस्थापिका मीना सिंह ‘मीन’ ने कहा हम लेखकों की प्रकाशन संबंधित दुविधाओं को समझ कर पुस्तक प्रकाशन को सरल बनाने के लिए तत्पर हैं, साथ ही सभी रचनाकारों, कवियों, कवयित्रियों, लेखकों, लेखिकाओं को साहित्य क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान हेतु धन्यवाद प्रेषित करते हुए आयोजन का सफल समापन किया गया ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
