‘‘बाल बसेरा सेवा संस्थान का बाल कल्याण के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ सेवाकार्य”-जस्टिस गर्ग।
|
😊 Please Share This News 😊
|

‘‘बाल बसेरा बालगृह में न्यायाधिपति मनोज कुमार गर्ग ने अपने हाथों से भोजन बच्चों को परोसा”।जोधपुर-जोधपुर बाल अधिकारिता विभाग द्वारा पंजीकृत बाल बसेरा सेवा संस्थान द्वारा संचालित बाल गृह का किशोर न्याय समिति राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर के अध्यक्ष न्यायाधिपति मनोज कुमार गर्ग ने निरीक्षण किया।संस्थान के नवनिर्मित बालगृह भवन का अवलोकन करते हुए संस्थान द्वारा बच्चों को प्रदत्त सुविधाए एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।इस अवसर पर न्यायाधिपति मनोज कुमार गर्ग ने बच्चों के साथ संवाद करते हुए पोशाक एवं शिक्षण सामग्री वितरित की गई तथा संस्थान से जुड़े सेवाभावी कार्यकर्ताओं का प्रशस्ति पत्र सहित सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायाधिपति मनोज कुमार गर्ग ने कहा कि बच्चों के चेहरों की मुस्कुराहट बता रही है कि संस्थान बाल कल्याण के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ सेवाकार्य कर रहा है तथा यहां पर समस्त आवासित बच्चों की देखभाल एवं परवरिश बहुत अच्छी तरह से हो रही है।अतिथियों का स्वागत करते हुए बाल बसेरा सेवा संस्थान के अध्यक्ष दिनेश जोशी ने बताया कि बाल बसेरा सेवा संस्थान की स्थापना का मुख्य उद्देश्य समाज में विशेष देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों एवं महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार लाना है तथा उनको समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। वर्तमान में संस्थान के द्वारा विशेष श्रेणी के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए केयर एण्ड सपोर्ट सेन्टर (बालगृह) का संचालन जोधपुर में किया जा रहा है। जहाॅ पर कुल 82 बालक व बालिकाओं को सुरक्षित आवास, भोजन, शिक्षा, देखरेख एवं चिकित्सा तथा खेलकूद व मनोरंजन जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है।
बालगृह में 06 से 18 वर्ष तक के बच्चें आवासीत है। संस्थान द्वारा अभी तक 65 बच्चों का पालन-पोषण कर वयस्क होने पर उन्हे समाज में पुनर्वासित किया गया है। बाल गृह की शुरूआत केवल 7 बच्चों से आज से 15 वर्ष पुर्व की गई थी। उक्त बालगृह संस्थान का संचालन किशोर न्याय अधिनियम 2015 के अन्तर्गत तथा बाल अधिकारिता विभाग, जोधपुर के दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त संस्थान के द्वारा समाज में इस असाध्य बीमारी के समाधान हेतु उचित परामर्श,
सामाजिक योजनाओं से जोड़ना, शिक्षण व खाद्य सामाग्री का सहयोग जैसे सेवा कार्य भी किए जा रहे है। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि हार्टफुलनेस कोच संगीता गर्ग थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक डॉ बी एल सारस्वत ने की गई। कार्यक्रम का संचालन राकेश कुमार चौधरी वरिष्ठ सलाहकार किशोर न्याय समिति राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर ने किया तथा बाल बसेरा सेवा संस्थान की ओर से धन्यवाद ज्ञापन डॉ राम अकेला ने किया। कार्यक्रम के समापन के बाद न्यायाधिपति मनोज कुमार गर्ग ने बाल गृह के समस्त बच्चों को स्वयं अपने हाथों से भोजन परोसा । इस अवसर पर एडवोकेट सुरेंद्र सिंह शक्तावत, बाल कल्याण समिति सदस्य गंगाराम देवासी,
अनिल मरवण, समाजसेवी रमेश छाजेड़ रामसर, प्रलयंकर जोशी, मनोज पुरी गोस्वामी, दीपक सोनी, प्रमोद धनाड़िया, गीतू सिंह गहलोत तथा संस्था सचिव भावना पारीक एवं बालगृह में कार्यरत समस्त कर्मचारीगण उपस्थित थे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
