नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , वृक्षों में देवी-देवताओ का वास होता है,उनकी पूजा और संरक्षण करें – पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

वृक्षों में देवी-देवताओ का वास होता है,उनकी पूजा और संरक्षण करें – पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे।

😊 Please Share This News 😊

वनों के विकास से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, उपलब्ध होंगे रोजगार के अवसर।                                               झालावाड़ 19 जुलाई। 75वाँ जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा क्षेत्र झालरापाटन विधायक श्रीमती वसुन्धरा राजे के मुख्य आतिथ्य एवं झालावाड़-बारां सांसद श्री दुष्यन्त सिंह की अध्यक्षता में मंगलनाथ पहाड़ी (डूंगरी) क्षेत्र में आयोजित किया गया।वन महोत्सव के जिला स्तरीय कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने नगर वन मंगलनाथ पहाड़ी के विकास हेतु पौधारोपण के कार्य को वृहद रूप देने हेतु सभी सहयोगी अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वयं सेवी संस्थाओं, समाजसेवियों सहित मौजूद राजकीय एवं निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि वृक्षों में देवी-देवताओं का वास होता हैं। इसलिए उन्हें काटने की बजाय उनकी पूजा एवं उनका संरक्षण करें। उन्होंने कहा कि पौधारोपण अतिआवश्यक है वरना पेड़-पौधों के अभाव का नुकसान हमें ही भुगतान होगा। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे लगाने व उनके संरक्षण से कई फायदे होते हैं। इससे वनों का विकास होगा एवं अन्य जगहों से इस क्षेत्र में वन्य जीवों के विस्थापन में मदद मिलेगी। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होगी। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण बड़बेला स्थित तैयार की गई लवकुश वाटिका है।उन्होंने कहा कि जिले में छायादार पौधे नीम, पीपल, बड़ के अतिरिक्त नेचुरल फिग सहित अन्य फलदार पौधे भी लगाए जाएं जिनसे वन्य जीवों को फल आदि भी उपलब्ध हो सकें। साथ ही पानी की उपलब्धता वाले क्षेत्रों में बांस के पेड़ भी लगाए जाएं जिससे जिले में ठण्डे क्षेत्र तो विकसित होंगे ही साथ ही रोजगार में भी वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि गांवड़ी तालाब, खण्डिया तालाब तथा गोमती सागर तालाब को स्वच्छ बनाने के लिए कार्य किए जाएंगे।कार्यक्रम के दौरान झालावाड़-बारां सांसद दुष्यन्त सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाए गए अभियान ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ को आगे बढ़ाते हुए झालावाड़ जिले में भी सघन पौधारोपण का अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत नगर वन मंगलनाथ पहाड़ी को विकसित किए जाने की शुरूआत की गई है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एवं वन विभाग झालावाड़ के प्रयासों से मंगलनाथ पहाड़ी को जयपुर की झालाना डूंगरी की तर्ज पर सघन पौधारोपण करते हुए विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वनों के विकास से वन्य जीवों का आगमन भी सुनिश्चित होगा और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।इस दौरान जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने स्वागत उद्बोधन में जिले में हो रहे पौधारोपण के कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में पूर्व में करीब 14 लाख पौधे लगाए जाने का लक्ष्य था जिसे पूर्व मुख्यमंत्री के निर्देश पर बढ़ाकर अब 21 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि छायादार व उपयोगी पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण के लिए भी लोगों को जिम्मेदारी दी जा रही है। फैंसिंग, चारदीवारी व ट्री-गार्ड की मनरेगा के माध्यम से व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त स्वयंसेवी संगठनों, समाज सेवियों का भी इस अभियान में भरपूर सहयोग मिल रहा है। कार्यक्रम में उप वन संरक्षक सागर पंवार ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद सहित अन्य अतिथियों तथा वन महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग देने वाले प्रत्येक व्यक्ति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वन विभाग द्वारा भविष्य में पर्यावरण संरक्षण के लिए बेहतर से बेहतर कार्य किए जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिले में ठण्डे क्षेत्र विकसित करने एवं रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए 1 लाख बांस के पौधे लगाए जाएंगे। पर्यावरण के क्षेत्र से संबंधित शिलान्यास व लोकार्पण किए।   पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे एवं झालावाड़-बारां सांसद श्री दुष्यन्त सिंह द्वारा पर्यावरण के क्षेत्र में झालावाड़ जिले को सौगात देते हुए वन महोत्सव के जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान वन विभाग के माध्यम से विकसित किए जा रहे नगर वन मंगलनाथ पहाड़ी का शिलान्यास एवं असनावर स्थित लव-कुश वाटिका बड़बेला का लोकार्पण किया गया। इस दौरान वन विभाग द्वारा लव-कुश वाटिका बड़बेला की सम्पूर्ण जानकारी से युक्त तैयार फोल्डर का विमोचन भी उपस्थित अतिथियों द्वारा किया गया।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद ने लगाए पीपल व बड़ के पौधे।
वन महोत्सव कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने पीपल एवं झालावाड़-बारां सांसद श्री दुष्यन्त सिंह ने बड़ का पौधा लगाकर नगर वन मंगलनाथ पहाड़ी को विकसित करने के अभियान में अपना योगदान दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों, राजकीय एवं निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं पीटीएस के जवानों ने भी पौधारोपण किया। वन विकास एवं वन सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित।कार्यक्रम के दौरान वन विकास एवं वन सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान वृक्षवर्धक पुरस्कार से पीटीएस के कमाण्डेंट गोपीचन्द मीणा, कार्यवाहक जिला शिक्षा अधिकारी प्रकाश चन्द सोनी तथा उन्हैल के नवलकिशोर दांगी को, वन प्रहरी पुरस्कार से मनोहरथाना की ग्राम वन सुरक्षा एवं प्रबंध समिति बनेठ रेंज एवं ग्रीन आर्मी मनोहरथाना को, वनपालक पुरस्कार से क्षेत्रीय वन अधिकारी खानपुर मुकेश कुमार, क्षेत्रीय वन अधिकारी पिड़ावा विजय सिंह, सहायक वनपाल रेंज मनोहरथाना ओमप्रकाश नागर, सहायक वनपाल रेंज असनावर सरिता शर्मा, तकनीकी सहायक रेंज डग गोविन्द सिंह को सम्मानित किया गया। इस दौरान 5 वर्षीय नन्ही बालिका अनायता शर्मा द्वारा ‘‘खूब पेड़ लगाओ’’ कविता सुनाई गई।कार्यक्रम के दौरान जिला प्रमुख प्रेम बाई दांगी, मनोहरथाना विधायक गोविन्द रानीपुरिया, डग विधायक कालूराम मेघवाल, नगर परिषद् झालावाड़ सभापति संजय शुक्ला, पूर्व विधायक नरेन्द्र नागर, पूर्व आरपीएससी अध्यक्ष श्याम सुन्दर शर्मा, झालरापाटन प्रधान भावना झाला, संजय जैन ताऊ, छगन माहुर मंचासीन रहे। वहीं अतिरिक्त जिला कलक्टर सत्यनारायण आमेटा, जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शम्भुदयाल मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल मीणा, उपखण्ड अधिकारी संतोष कुमार मीणा, सहायक वन संरक्षक संजू कुमार शर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूनम रौतेला द्वारा किया गया।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!