“ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर अंकित खंडेलवाल बने लायंस क्लब हवामहल के अध्यक्ष”।
|
😊 Please Share This News 😊
|

जयपुर-लायन्स क्लब जयपुर हवामहल की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह जयपुर में आयोजित किया गया जिसमें पदस्थापना अधिकारी पीडीजी लायन विनोद गोयल ने अंकित खंडेलवाल को अध्यक्ष, श्रीप्रकाश रावत को सचिव, नमित माथुर को कोषाध्यक्ष पद के साथ अन्य सभी सदस्यों को पद एवम् गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजीएफ लायन सुनिल अरोड़ा ने सभी उपस्थित साथियों को सेवा कार्य की अहमियत बताई और लॉयन्स क्लब इंटरनेशनल द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी, साथ ही क्लब एडमिनिस्ट्रेटर लॉयन कैलाश खंडेलवाल ने बताया कि समाज के प्रतिभावान लोगों के लिए क्लब की मेंबरशिप सीमित समय के लिए खोली गई है एमजेएफ सुरेश कालानी और एमजेएफ डॉ. ए के भार्गव ने बताया कि लायन मेंबर्स द्वारा एक लाख पेड़ लगाए जाएंगे पीडीजी लायन शकुंतला गोयल ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी। कार्यक्रम में लायन मोहन लाल गुप्ता ने भी सभी को संबोधित किया। पूर्व अध्यक्ष लॉयन सुधीर ताम्बी ने वर्ष भर किए गए सेवा कार्यों की रिपोर्ट साझा की और नवगठित कार्यकारिणी को बधाई दी। लायन अभिनव सोनिका महरवाल ने शानदार मंच संचालन किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन अंकित खंडेलवाल ने अपने उद्बोधन में आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।
साथ ही गुरु पूर्णिमा के अवसर पर खंडेलवाल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. अंजु गुप्ता का श्री फल एवम शॉल के साथ सम्मान किया गया।
अंत में कार्यक्रम संयोजक लायन विष्णु गोयल एवम डॉ. राहुल भार्गव ने सभी उपस्थित अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
