लखनऊ में बज़्म-ए-चेतना कार्यक्रम का चेतना मंच द्वारा भव्य आयोजन।
|
😊 Please Share This News 😊
|

लखनऊ- चेतना मंच हिंदी साहित्य के उत्थान हेतु निरंतर कार्यरत है, जिसके लिए हर माह नई दिल्ली में चेतना मंच का ऑफलाइन कार्यक्रम बज़्म-ए-चेतना open mic आयोजित होता है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए और रचनाकारों की माँग पर चेतना मंच ने लखनऊ में अपना पहला बज़्म-ए-चेतना Open Mic 28 जुलाई 2024 को सफलता पूर्वक सम्पन्न किया गया।हिंदी साहित्य को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य की ओर अग्रसर चेतना मंच निरंतर कार्यरत है। रविवार को लखनऊ में चेतना मंच से लखनऊ एवं लखनऊ के आस-पास से आए कवि /कवयित्री जिन्होंने अपनी-अपनी रचनाओं से कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। कार्यक्रम की शुरुआत संचालक श्री सुधीर कुमार जी ने गणेश वंदना के साथ की और चेतना मंच एवं फ्लोरेंट पब्लिकेशन की टीम ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।इस बार open mic का हिस्सा बने लखनऊ से कवयित्री प्रतिभा सिंह, कवयित्री डॉली सिंह, कवयित्री प्रीति द्विवेदी, कवयित्री अंजू चौधरी, कवयित्री नेहा शिवम सक्सेना, कवयित्री किरन विश्वकर्मा, शायर मोहम्मद आसिफ खान नानपारवी, कवि शायर सिराज, कवि राम सहारे मिश्र, कवि शायर महिंदर, कवि नीरज प्रजापति (वाराणसी), कवि अभिषेक मिश्र(बहराइच), कवि अजय कुमार (वाराणसी), कवि जयप्रकाश तिवारी, कवि सुंदरम पाण्डेय, कवि राजा तिवारी, कवि विशाल चौधरी, विवेक (लखनऊ)। इन सभी ने कार्यक्रम से जुड़कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।विभिन्न विषयों पर सुन्दर रचनाओं का काव्य पाठ किया गया। सभी प्रस्तुतिकर्ताओं को चेतना मंच की ओर से स्मृति चिन्ह के साथ प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मानित किया गया। सुधीर कुमार जी ने मंच संचालन बखूबी सँभाला। चेतना मंच की संस्थापिका चेतना लवास,
मीना सिंह ‘मीन’ और मोनिका सिंह “मोह” ने सभी रचनाकारों को प्रोत्साहित किया एवं उनकी प्रस्तुतियों के लिए सभी लेखकों को शुभकामनाएँ देते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
