नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महामहिम प्रथम उपराष्ट्रपति नेपाल करेंगे शिक्षक गौरव रत्न अवार्ड से सम्मानित,अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के पर होंगे मुख्य अतिथि। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

महामहिम प्रथम उपराष्ट्रपति नेपाल करेंगे शिक्षक गौरव रत्न अवार्ड से सम्मानित,अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के पर होंगे मुख्य अतिथि।

😊 Please Share This News 😊

नई दिल्ली/काठमाण्डौ भारत की शक्ति, प्रतिष्ठा, पंचशील सिद्धान्त को वैश्विक स्तर पर बढाने के प्रयास में 192 राष्ट्रो की प्रेरणा, वसुधैव कुटुम्बकम्, विश्व बन्धुत्व एकामहे के लिए समरसता, ग्लोबल विल्लेज पर अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 08 सित. को नई दिल्ली स्थित कृष्णन् मेनन भवन सभागार में वैश्विक समरसता सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन एंव विचार प्रजेंटेशन कार्यक्रम में शिक्षक दिवस के समापन के अवसर पर शिक्षा, समाज सेवा, सांस्कृतिक क्षैत्र में उत्कृष्ट कार्य करने समरसता कार्य योजना को नैतिक समर्थन करने वाले श्रीमती पूजा राजपुरोहित, प्राचार्य , रा0 उ0 मा0 विद्यालय लूनकरनसर, जिला बीकानेर, शान्तिनाथ जोशी, प्रधानाचार्य, राजकीय सी0 सै0 स्कूल, श्री कोलायाक बीकानेर, सुख महेन्द्र सिंह, प्रधानाचार्य, रा. उच्च मा. वि. भांखरावाली, हनुमानगढ़, राजस्थान, सुरेन्द्र कुमार डागा, मानद् संस्थापक सचिव, अर्हम् इंग्लिश एकेडमी सीनियर सेकेेंडरी स्कूल बीकानेर, राजस्थान, रणवीर ठौलिया, प्रधानाचार्य, रा0 उच्च मा0 विधालय जिला- डीडवाना- कुचामन, डॉ.राजकिरण चौधरी, निदेशक, पवन पुत्र निशुल्क कोचिंग सेन्टर जिला- डीडवाना -कुचामन, राजस्थान, सुश्री पूजा दाँवा, प्राचार्य, रा. उ. मा. वि. बी. एस. एफ., बीकानेर, वेद प्रकाश, प्राचार्य, रा0 उच्च मा0 विद्यालय मूण्डसर, बीकानेर का कर्म स्थली से विकास तक सेवा कार्यो का अवलोकन कर अनवरत परिश्रम पर राष्ट्रीय शिक्षक गौरव रत्न अवार्ड के लिए चयन किया गया है पूर्व प्रतिभा इन्जि नरेन्द्र कुमार पाण्डे एडवोकेट द्वारा चयनित प्रतिभाओ का प्रस्ताव भेजा गया जिस पर चयन समिति संयोजक ग्लोबल फीस एंबेसडर ठेकेदार कालुराम सोनेल द्वारा अनुमोदन करने पर चयन किया गया। मुख्य सलाहकार कुलदीप प्रसाद शर्मा एडवोकेट ईस्ट-वेस्ट लॉ फर्म काठमाण्डौ नेपाल ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस कार्यक्रम के मुख्य अत्तिथी महामहिम प्रथम उपराष्ट्रपति नेपाल, न्यायमूर्ति परमानन्द झा, पूर्व न्यायाधीश नेपाल सर्वोच्च न्यायालय काठमाण्डौ होंगे, अध्यक्षता नेपाल सरकार के प्रथम लोकसभा अध्यक्ष सम्मानीय श्री दमननाथ ढूगाना करेंगे। विशिष्ठ अत्तिथी के लिए भूटान सरकार के पूर्व प्रधानमंत्री सम्मानीय श्री किमजॉग दोरजी को आंमन्त्रित किया है। महामहिम प्रथम उपराष्ट्रपति नेपाल का नागरिक अभिनन्दन समारोह में नई दिल्ली स्थित राजदूतावासो, भारत सरकार को आमंन्त्रित किया है। 22 राष्ट्रो भारत, नेपाल, भुटान, अफगानिस्तान, अल्जीरिया, एंगोला, ऑस्ट्रिया, क्रोएशिया, फिनलैण्ड, तुनिशियाँ, जर्मनी, ईराक, इजराईल, मैकङोनिया, मोरक्को, नीदरलैण्ड, नाईजीरिया, नार्वेजियन, रोमानिया, रायल डेनिश, श्रीलंका, मालदीव का नैतिक समर्थन राष्ट्र के राष्ट्र ध्वजो का समारोह में सानिध्य रहेगा। वैश्विक समरसता सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य:- भारत-नेपाल की वैदिक कालीन संस्कृति का पुर्न उत्थान हो, भारत पुनः वैदिक कालीन जगत गुरू के आसन पर पद् स्थापित हो, भारत को संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद् में विटो पावर के साथ स्थाई सदस्यता मिले, अयोध्या को संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय बनाया जावे कार्य योजना को सम्मानिय शिक्षक, श्रीमती पूजा राजपुरोहित, शान्तिनाथ जोशी, सुख महेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र कुमार डागा, रणवीर ठौलिया, डॉ.राजकिरण चौधरी, सुश्री पूजा दाँवा, वेद प्रकाश ने अपना नैतिक समर्थन प्रदान किया है। स्वः पोषित वित्तिय व्यय योजना के अन्तर्गत चयनित प्रतिभाओ को दिसम्बर में काठमाण्डौ नेपाल में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व: श्री अटल बिहारी वाजपेई की जयन्ती समारोह के लिए आमंन्त्रित किया जायेगा। महामहिम प्रथम उपराष्ट्रपति नेपाल के कर कमलो द्वारा चयनित शिक्षको का राष्ट्रीय शिक्षक गौरव रत्न अवार्ड में नेपाल राष्ट्र की सम्मानीय टोपी, अभिनन्दन-पत्र, मेडल, शॉल, स्मृति चिन्ह, भारत का राष्ट्र ध्वज, मंच पर प्रदान कर मंच गौरव की अनुभूति करेगा सम्मानीय शिक्षक वैदिक कालीन गौरव को अक्षुण रखते हुये विश्व शान्ति स्थापना योजना का निर्माण करेंगे अपने कार्य क्षैत्र में ज्योति पुंज बनकर राष्ट्र का गौरव बढाकर सृजनशील समाज की स्थापना का मार्ग प्रशस्त करेंगे। सम्मानीय शिक्षक का मुख्य द्वार पर वैदिक मंत्रोचारो, समरसता कलश द्वारा तिलक, बैज लगाकर अगवानी मंच द्वारा की जावेगी मंच द्वारा सम्मानीय शिक्षक का सम्मान होने पर सम्बन्धित जिला प्रशासन को अवगत कराया जायेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!